CM शिवराज ने गिनाईं MP की उपलब्धियां, कहा-मध्यप्रदेश अद्भुत राज्य है

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में ‘मध्यप्रदेश ऑटो शो’ का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश में अब हर वर्ष ‘ऑटो शो’ का आयोजन किया जाएगा और जल्द ही स्टार्टअप पॉलिसी लॉन्च होगी। उन्होंने एमपी की तारीफ करते कहा किमध्यप्रदेश अद्भुत राज्य है, मध्यप्रदेश की जनता सभी को प्यार करती है और सभी को अपनाती है।

सीएम ने गिनाई मध्यप्रदेश की उपलब्धियां

सीएम ने एमपी की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि इंदौर में आयोजित ऑटो शो मध्यप्रदेश में इनवेस्टमेंट लाने की दिशा में एक गंभीर प्रयास है। इससे रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।मध्यप्रदेश की पर कैपिटा इनकम रु. 1,24,000 हो गई है। देश की जीडीपी में हमारा योगदान 4.6% हो गया है। एमपी व्हीट दुनिया में कमाल कर रहा है। हर देश से मध्यप्रदेश के गेहूँ की मांग आ रही है। मध्यप्रदेश के बासमती राइस की खुशबू अमेरिका और कनाडा में धूम मचा रही है। हमने खेती में उन्नति की है। अब हमें उद्योगों को नहीं छोड़ना। कोविड काल में 650 से ज्यादा इंडस्ट्रीज़ मध्यप्रदेश में आई हैं।

मध्यप्रदेश अद्भुत राज्य है- सीएम

एमपी की तारीफ करते हुए सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश अद्भुत राज्य है। यह चारों तरफ से कनेक्टेड है। चाहे टू व्हीलर भेजना हो, फोर व्हीलर भेजना हो या बुलडोजर भेजना हो, हमारा मध्यप्रदेश सब दे रहा है। यहाँ मैन डेज़ लॉस नहीं है। मध्यप्रदेश की जनता सभी को प्यार करती है और सभी को अपनाती है। यहाँ कोई आता है, तो दूध में शक्कर की तरह मिल जाता है। दुनिया में जब दवाई की जरूरत पड़ी तो मध्यप्रदेश के इंदौर ने दुनियाभर को दवाइयों की आपूर्ति की। हमारे पास फार्मा पॉलिसी है। हम इथनॉल के लिए पॉलिसी ला रहे हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Open chat
Hello 👋
For more details contact us