जय-वीरु के बाद अब मध्यप्रदेश चुनाव में ‘श्याम’ और ‘छेनू’ की एंट्री: कमलनाथ, दिग्विजय श्याम-छेनू की जोड़ी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को सतना में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए विंध्य के विकास का रोडमैप प्रस्तुत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, विंध्य ने कांग्रेस को सब कुछ दिया लेकिन कभी भी कांग्रेस ने विंध्य को कुछ नहीं दिया चाहे दिग्विजय सिंह का शासनकाल हो या पहले की कांग्रेस सरकारें। विकास की दृष्टि से विंध्य को पिछड़ा रखने का पाप अगर किसी ने किया है तो वह कांग्रेस पार्टी है। विंध्य में जो भी विकास कार्य हुए हैं वह भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही हुए हैं। साथ ही विजन डॉक्यूमेंट बताते हुए सीएम ने कहा कि, आने वाले समय में विंध्य में एयरपोर्ट, रिंग रोड, बाईपास कॉलेज और सतना में ग्लोबल स्किल पार्क का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि, कमलनाथ जी बताएं अपने सवा साल के कार्यकाल में विंध्य के लिए क्या किया…?

सोनिया, कमलनाथ, दिग्विजय अपने-अपने बेटा-बेटी को स्थापित करने में जुटे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सतना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, सोनिया गांधी अपने बेटा-बेटी को स्थापित करने में जुटी हुई है। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह भी परंपरा निभाते हुए अपने-अपने बेटों को स्थापित करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि, कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ तो खुद ही छिंदवाड़ा के टिकट बाट देते हैं, और उसके बाद कांग्रेस डिक्लियर करती है। सीएम शिवराज ने कहा कि, इंडी गठबंधन भी पूरी तरह बिखर गया है। अब तो नीतीश कुमार ने भी कह दिया है कि, कांग्रेस दूसरी पार्टियों की चिंता नहीं करती है। कांग्रेस में केवल परिवारों की ही चिंता होती है। गठबंधन तो बिखर गया है। अब कांग्रेस पार्टी बी बिखर रही है और अब सफाई देनी पड़ रही है हम साथ-साथ हैं।

भगवान राम को काल्पनिक कहती थी कांग्रेस

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, यह वही कांग्रेस है जो भगवान राम को काल्पनिक कहती थी, एफिडेविट देकर सवाल पूछे जाते थे कि दशरथ जी के महल में 10 हजार कमरे थे बताओ कौन से कमरे में जन्म हुआ। उन्होंने कहा कि, राम हमारे अस्तित्व है, आराध्य हैं, प्राण हैं, भगवान है, भारत की पहचान है। उनके बिना यह देश नहीं जाना जा सकता। कांग्रेस को अब लग रहा है जनता नहीं मानेगी तो राम नाम की माला जप रहे हैं हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं।

जय-वीरू नहीं बल्कि श्याम-छेनू की जोड़ी है

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जय-वीरू की जोड़ी पर हमला बोलते हुए कहा कि, कांग्रेस के नेता तो कमलनाथ दिग्विजय को जय-वीरू की जोड़ी बता रहे हैं। अब यह जोड़ी जय-वीरू की नहीं बल्कि श्याम-छेनू की जोड़ी है। दरअसल एक फिल्म आई थी “मेरे अपने” जिसमें श्याम और छेनू की जोड़ी थी और दोनों अपने-अपने मोहल्ले में कब्जे के लिए लड़ते थे। वैसे ही ये आपस में लड़ रहें हैं। कांग्रेस कभी भी प्रदेश का भला नहीं कर सकती है।

प्रस्तुत किया विंध्य का विजन डॉक्यूमेंट

सीएम शिवराज ने कहा कि आगे आने वाले समय में विंध्य में हम जो बड़े कार्य करने वाले हैं, उनमें रीवा में एयरपोर्ट बन रहा है, शहडोल में एयरपोर्ट बन रहा है, सिंगरौली में हवाई पट्टी, मऊगंज में बाईपास, ब्योहारी में रिंग रोड, सिंगरौली बाईपास, अनूपपुर में बाईपास और रीवा में भी हम बेला-श्योपुर रिंग रोड बनाएंगे। सिंगरौली में 122 करोड रुपए की लागत से माइनिंग कॉलेज बन रहा है। 5 हजार 600 करोड़ की सुपर क्रिटिकल इकाई अमरकंटक ताप विद्युत गृह बनाने वाले हैं। सिंचाई में नर्मदा जी का पानी हमारी जो टनल बन रही है, उसमें विशेष परिस्थितियों के बाद भी निर्माण कार्य जारी है। वर्ष 2024 तक हम नर्मदा जी का पानी यहां लाएंगे। बाणसागर बाण से सीतापुर हनुमना माइक्रो इरिगेशन सिंचाई परियोजना, सिंगरौली में 672 करोड़ रूपए की लागत से माइक्रो इरिगेशन। इसके साथ ही हमने आगे का रोडमैप भी तैयार किया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Open chat
Hello 👋
For more details contact us