भाजपा के महापौर प्रत्याशियों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से लेकर डॉक्टर तक शामिल : मुख्यमंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरूवार को प्रदेश कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। भाजपा सबसे अलग पार्टी है जिसने टिकट वितरण के मापदंड निर्धारित किए हैं। पार्टी ने जो गाइड लाइन बनाई उसका पालन करते हुए और एक व्यक्ति-एक पद के सिद्धांत को अमल में लाते हुए, हमने सर्वस्पर्शी समाज के अलग-अलग पेशे से जुडे लोगों को चुनाव मैदान में उतारा हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशियों की सूची में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से लेकर डॉक्टर, व्यवसायी से लेकर किसान, समाजसेवी से लेकर शिक्षाविद और विधिवेत्ता से लेकर जमीन से जुड़े कार्यकर्ता तक सबका समन्वय मिलेगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि भाजपा ने छोटे से छोटे कार्यकर्ता समाज के हर अलग अलग पेशों से जुडे लोगों को प्रत्याशी बनाया है, वहीं कांग्रेस विधायकों से आगे ही नहीं बढ़ पाए है। कांग्रेस के पास प्रत्याशी के लिए कोई कार्यकर्ता ही नहीं है। कांग्रेस की हालत खराब है और यहां कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं है।

चौहान ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा, संगठन एवं चयन समिति को बधाई देते हुए कहा कि समाज के अलग अलग पेशों से जुड़े लोगों का और कार्यकर्ताओं का ध्यान रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने महापौर प्रत्याशियों की बहुत ही योग्य सूची दी है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Open chat
Hello 👋
For more details contact us