शिवराज सिंह चौहान ने अपने 63 वे जन्मदिन के दिन बड़ा ऐलान ते हुए शासकीय कर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है। बता दें, अब शासकीय कर्मियों के लिए महंगाई भत्ते की दर 20% से बढ़ाकर 31% करने का निर्णय लिया गया है।
कोरोना महामारी के कारण हम सरकारी कर्मचारियों का DA नहीं बढ़ा पाए, लेकिन अब कर्मचारियों का DA बढ़ाकर 31 प्रतिशत किया जाएगा। इसका भुगतान अप्रैल से शुरू हो जाएगा: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान pic.twitter.com/T4mg8BqpMc
सीएम शिवराज ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि पिछली बार वर्ष 2021 में दीपावली के अवसर पर सरकार ने शासकीय कर्मियों के लिए महंगाई भत्ते की दर 12% से बढ़ाकर 20% की थी।वर्तमान में शासकीय कर्मियों को महंगाई भत्ता 20% की दर से दिया जा रहा है। अब सरकार ने शासकीय कर्मियों के लिए महंगाई भत्ते की दर को 20% से बढ़ाकर 31% करने का निर्णय किया है।