1 जून को BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भोपाल दौरा, वीडी शर्मा ने कहा- मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष का होगा ऐतिहासिक स्वागत

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 1 को भोपाल और 2 जून को जबलपुर के संगठनात्मक आयोजनों में शामिल होंगे। वहीं मध्यप्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष ने कहा मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐतिहासिक स्वागत होगा। बता दें, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज प्रदेश कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 1 जून से तीन दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर रहेंगे और राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रदेश आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में व्यापक उत्साह है। साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी मध्यप्रदेश तैयारियों में जुटी है और राष्ट्रीय अध्यक्ष का मध्यप्रदेश आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत होगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संगठनात्मक विषयों पर करेंगे चर्चा
मध्यप्रदेश प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समय-समय संगठनात्मक विषयों को लेकर सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हैं साथ ही उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा तीन दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर रहेंगे। नड्डा 1 जून को भोपाल, 2 जून को जबलपुर में संगठनात्मक कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे वहीं 3 जून को जबलपुर से प्रस्थान करेंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा 1 जून को भोपाल में प्रदेश की कार्यसमिति और कार्यकर्ताओं के बड़े सम्मेलन का मागदर्शन करेंगे। और 2 जून को जबलपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के यूथ कनेक्ट अभियान के अंतर्गत युवाओं संवाद के बड़े आयोजन में शामिल होंगे।
कांग्रेस पर वीडी शर्मा ने कसा तंज
पार्टी का अध्यक्ष ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि कांग्रेस अप्रासंगिक हो चुकी है, नेता और कार्यकर्ता पार्टी छोडकर भाग रहे
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि कांग्रेस एक परिवार विशेष तक सीमित रह गई है, तो बाकी लोग पार्टी में कैसे काम करेंगे साथ ही बोले आज कांग्रेस पूरी तरह देश में अपना अस्तित्व खो चुकी है, वह पूरी तरह अप्रासंगिक हो गई है। कांग्रेस के नेता ही नहीं सामान्य कार्यकर्ता भी कांग्रेस छोड़कर भाग रहे हैं। आगे कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि उनको लगता है कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही वह देश और समाज के लिए कुछ भूमिका निभा सकते हैं। वहीं पत्रकारों के एक अन्य सवाल के जवाब में शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता सिर्फ देश ही नहीं, पूरे विश्व में है।
नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव पर बोले वीडी
मध्यप्रदेश में होने जारहे पंचायत एवं स्थानीय निकाय चुनाव में बीजेपी जीत का इतिहास बनायेगी। वीडी शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंचायत चुनाव और स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। पार्टी का कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर चुनाव के लिए तैयार है। साथ ही उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा, शक्ति और समर्पण के साथ पार्टी को विजयी बनाने के लिए संकल्पित हैं। इन चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जीत का इतिहास बनायेगी।