मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए

मध्य प्रदेश में इनदिनों मध्य प्रदेश सरकार सरकारी नौकरियों का पिटारा खोलते हुए मध्य प्रदेश और देश के युवाओं को असंख्य अवसर सरकारी नौकरी में आने का दे रही है। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों का नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नवनियुक्त ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सब को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाइयां। आपके जीवन में एक नया अध्याय प्रारंभ हो रहा है। आप उन चंद सौभाग्यशाली लोगों में से हैं, जिनको शासकीय सेवा में आने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है।
मप्र में इस वर्ष 15 अगस्त तक एक लाख पदों पर भर्तियां कर दी जाएंगी। ये प्रक्रिया लगातार चल रही है।
सरकारी नौकरी आत्मविश्वास का भाव जगाती है। लोकतंत्र में जनता के लिए कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित करने का एक मात्र माध्यम अधिकारी और कर्मचारी हैं।
हम योजनाएं बनाएंगे, उन्हें क्रियान्वित कर जनता तक उनका लाभ पहुंचाने का दायित्व आपके कंधों पर है।
सरकारी नौकरी मिलने के बाद जीवन में एक निश्चिंतता आती है, लेकिन निश्चिंतता एक ये भाव भी पैदा करती है कि अब तो नौकरी मिल गई। ऐसा भाव सभी के लिए नुकसानदायक है। हमने गेहूं उत्पादन में पंजाब, हरियाणा को पीछे छोड़ दिया। कृषि सेक्टर में हमने जबरदस्त प्रगति की है। हमारे प्रदेश में कृषि में अपार संभावनाएं हैं। खेती हमारी पूरी अर्थव्यवस्था को बदलती है। कृषि में आपका काम बहुत महत्वपूर्ण है। मध्यप्रदेश के किसानों का भाग्य बदलने और उनका भविष्य बनाने का दायित्व आपका है। इसमें कोई कसर नहीं छोड़ना है।
मेरी तरफ से एक बार फिर आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं और मेरा आशीर्वाद भी आपके साथ है।

मध्य प्रदेश सरकार ने कृषि के क्षेत्र में जो कार्य किया है उसको लेकर भारत सरकार कई बार सम्मानित भी कर चुकी है