गौ माता के लिए 406 एम्बुलेंस रवाना कर शिवराज सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

भोपाल- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाल परेड मैदान, भोपाल में आयोजित गौ-रक्षा संकल्प सम्मेलन एवं 406 चलित पशु चिकित्सा इकाइयों के लोकार्पण कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया एवं गौ माता को फल खिलाये गए। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा वीडी शर्मा, मंत्री आदि उपस्थित हुए।

कार्यक्रम में आये हज़ारों गौपालकों को संबोधित करते हुए मुख्य शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत अत्यंत प्राचीन और महान राष्ट्र है। हजारों साल पुराना हमारा ज्ञात इतिहास है। सिया राममय सब जग जानी, करउँ प्रनाम जोरि जुग पानी। सृष्टि के कण-कण में भगवान विराजमान है। हर एक आत्मा परमात्मा का अंश है, हर एक घट में वही समाए हुए है।

हमारे संतों और ऋषियों ने कहा ‘आत्मवत सर्वभूतेषु’, ये मंत्र केवल मनुष्यों के लिए नहीं है। इसमें गौमाता, पशु-पक्षी और पेड़ पौधे भी सम्मिलित हैं। इसी दर्शन और चिंतन पर हमारा देश सदैव चला है।मनुष्य मात्र में प्रेम हो। वसुधैव कुटुंबकम भारत का मंत्र है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया में प्रतिष्ठित किया है। लेकिन उसके आगे हमने कहा धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो।

हमने पिछले चुनाव में जनता को अपने संकल्प पत्र में कहा था कि हम गौ माता के लिए भी एंबुलेंस सेवा प्रारंभ करेंगे।

आज वह दिन आ गया है भाइयों बहनों जब एंबुलेंस केवल इंसान के लिए नहीं होगी गौमाता के लिए भी होगी। गाय को हमने माता के रूप में माना है। गौमाता के उपचार हेतु एंबुलेंस सेवा शुरू की जा रही है। इसे लेकर कोई आलोचना कर सकता है। मैं उन आलोचक मित्रों को बताना चाहता हूं कि हमने गाय को मां माना है और गौमाता में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास भी मानते हैं। गाय को हमने माता के रूप में माना है। गौमाता के उपचार हेतु एंबुलेंस सेवा शुरू की जा रही है। इसे लेकर कोई आलोचना कर सकता है। मैं उन आलोचक मित्रों को बताना चाहता हूं कि हमने गाय को मां माना है और गौमाता में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास भी मानते हैं। हमारे भगवान के तीन अवतार पशु रूप में हुए हैं। चौथा अवतार आधा मनुष्य और आधा पशु रूप है। ये संकेत है कि पशुओं को आत्मभाव से देखो। भगवान विष्णु जी की सवारी गरुड़, लक्ष्मी जी की सवारी उल्लू, और दुर्गा मैया की सवारी शेर है। हमारे सभी देवताओं के वाहन पशु-पक्षी हैं। इसका भाव है, पशुओं में ईश्वर का वास है, उन्हें भी आत्मभाव से देखो, इसलिए हम गाय को माता मान कर वर्षों से पूज रहे हैं।

मध्यप्रदेश में गायों का अवैध परिवहन करने वालों का वाहन राजसात कर लिया जाएगा। हमने तय किया है कि प्रदेशभर में गोवर्धन प्लांट बनाये जाएंगे ताकि गाय के गोबर से CNG बनाई जा सके। गौ माता का संरक्षण बगैर समाज की जागरुकता के नहीं हो सकता। मेरा प्रदेश के सभी नागरिकों से आग्रह है कि गौवंश का पालन करें, उन्हें सड़कों पर खुला न छोड़ें। आपकी जागरुकता ही गौवंश को बचा सकती है।

कार्यक्रम में उपस्थित गौपालकों का अभिवादन करते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

मध्यप्रदेश में टोलफ्री नं 108 यहाँ के नागरिकों की आपात स्थिति में मदद करती है। वहीं गौमाता समेत पशुओं के लिए टोलफ्री नं 1962 डायल कर आप उनकी पीड़ा का निवारण कर सकते हैं। गौमाता के लिए आपात एंबुलेन्स का संचालन भाजपा का वादा था, जिसे आज हमने पूरा किया है। कांग्रेस ने गौ सेवकों और संतों पर गोली चलवाने का काम किया था, यह देश का दुर्भाग्य था। अब देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार है, यहां संतों को आदर और गौमाता की सेवा के लिए नीतियों का निर्माण हो रहा है। हमारी सरकार सबके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

मप्र भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने गौवंश क संवर्धन के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किये जा रहे हैं। पशु एंबुलेन्स के जरिये संकट के समय गौमाता की सेवा होगी। यह पहल करने वाला प्रदेश पहला राज्य है।


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा गौसेवा के लिए सभी विकासखण्डों के लिए 406 चलित पशु चिकित्सा इकाइयों का शुभारंभ किया गया है। पूर्ण विश्वास है कि भाजपा सरकार की यह पहल देशभर में एक उदाहरण बनेगी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Open chat
Hello 👋
For more details contact us