BJP नेताओं की उपस्थिति में राज्यसभा उम्मीदवार कविता पाटीदार और सुमित्रा वाल्मिक ने जमा किये नामांकन पत्र

भोपाल। मध्यप्रदेश से भारतीय जनता पार्टी की राज्यसभा उम्मीदवार सुश्री कविता पाटीदार एवं श्रीमती सुमित्रा वाल्मिक ने मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष, सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। प्रदेश कार्यालय में राज्यसभा उम्मीदवारों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने राज्यसभा की सीटों पर मध्यप्रदेश से महिला शक्ति को प्रतिनिधित्व दिये जाने पर केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया।

भारतीय जनता पार्टी की राज्यसभा की प्रत्याशी सुश्री कविता पाटीदार और श्रीमती सुमित्रा वाल्मिक ने मंगलवार का प्रातः प्रदेश कार्यालय पहुंची। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ कार्यालय स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय, स्व. कुशाभाऊ ठाकरे और राजमाता स्व. विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सुश्री पाटीदार एवं श्रीमती वाल्मिक का मुंह मीठाकर शुभकामनाएं दी। प्रदेश कार्यालय में ढोल-नगाड़ों पर थिरकते कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी प्रकट की और पार्टी प्रत्याशियों का स्वागत किया। स्वागत के पश्चात् सुश्री कविता पाटीदार एवं श्रीमती सुमित्रा वाल्मिक ने पार्टी नेताओं के साथ विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।

केंद्रीय नेतृत्व ने ओबीसी वर्ग और दलित समाज को राज्यसभा में अवसर दिया : शर्मा

कार्यालय में राज्यसभा प्रत्याशियों का स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मध्यप्रदेश के नेतृत्व ने मिलकर प्रदेश से राज्यसभा के लिए दो महिला कार्यकर्ताओं का चयन कर सौ प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सबका साथ-सबका विकास के मंत्र के आधार पर एक ओबीसी वर्ग और एक दलित समाज की महिला कार्यकर्ता को राज्यसभा के लिए अवसर दिया है। यह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मध्यप्रदेश से सुश्री कविता पाटीदार और श्रीमती सुमित्रा वाल्मिक को राज्यसभा उम्मीदवार बनाएं जाने पर केंद्रीय नेतृत्व का आभार माना और राज्यसभा उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दीं।

दोनों बहनें प्रमाणिकता और परिश्रमपूर्वक अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगी : चौहान

प्रदेश कार्यालय में राज्यसभा उम्मीदवारों को स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम केंद्रीय नेतृत्व के आभारी हैं, कि हमारी दो ऐसी कार्यकर्ता जो वर्षों से दिन-रात बिना किसी पद की आकांक्षा के संगठन कार्य को आगे बढ़ा रही हैं। एक प्रदेश की महामंत्री सुश्री कविता पाटीदार, जिन्होंने परिश्रम की पराकाष्ठा की और दूसरी प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा वाल्मिक, जो तीन बार जबलपुर से पार्षद, एक बार एल्डरमेन, नगर निगम की अध्यक्ष और सबसे पीछे और सबसे नीचे की कार्यकर्ता रहीं। जो कि अपने लिए कोई अपेक्षा नहीं करतीं। जिन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि उनका नाम राज्यसभा के उम्मीदवार के लिए चुना जायेगा, लेकिन यह भारतीय जनता पार्टी है, जो कार्यकर्ता के परिश्रम, समर्पण और सभी वर्गों का ध्यान रखती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी दोनों बहनें प्रमाणिकता और परिश्रमपूर्वक राज्यसभा में अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगी। प्रदेश के विकास और जनता के कल्याण के लिए काम करेंगी और अपने परिवार व समाज-वर्ग का सम्मान बढ़ाएंगी।

इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, कमल पटेल, तुलसीराम सिलावट, डॉ. प्रभुराम चौधरी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीताशरण शर्मा, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, पारस जैन, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, श्रीमती सीमा सिंह जौदान, प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत, भगवानदास सबनानी, हरिशंकर खटिक, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, लता वानखेडे, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विवेक तिवारी, अनिल पटेल, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया, प्रदेश प्रवक्ता सुश्री नेहा बग्गा, मप्र कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड के अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा, सूरज कैरो, विधायक प्रदीप लारिया, श्री जजपाल सिंह जज्जी, जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, विकास विरानी, सुश्री राजो मालवीय, रविन्द्र यति, श्रीमती बृजुला सचान सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, विधायकगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Open chat
Hello 👋
For more details contact us