राहुल गांधी और कांग्रेस ने अपनी व्यक्तिगत लड़ाई को, लोकतंत्र की लड़ाई बना दिया- सिंधिया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के करीबी रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया कभी कांग्रेस और राहुल गांधी की किचन कैबिनेट में शामिल रहा करते थे लेकिन अब मोदी सरकार में हुए केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्यरत हैं।

सिंधिया ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस को घेरते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने अपनी व्यक्तिगत लड़ाई को, लोकतंत्र की लड़ाई बना दिया है। वह राजनीतिक रूप से खुद को प्रासंगिक रखने के लिए जो संभव हो, वो कर रहे हैं। इसकी जितनी आलोचना की जाए कम है। बता दें कि मानहानि मामले में राहुल गांधी को सूरत की अदालत ने दो साल की सजा सुनाई है, जिसके बाद उनकी संसद सदस्यता चली गई है। इसे लेकर विपक्ष सरकार पर आरोप लगा रहा है। वहीं सरकार का कहना है कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रही है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी दुर्भाग्य से नए निचले स्तर पर गिर गई है। देश में एक माहौल बनाया जा रहा है…शहर-शहर में ट्रेनें रोकी गईं और आमजन को परेशान किया गया। क्या यह गांधीवाद का सिद्धांत है? एक व्यक्ति विशेष के लिए ऐसा क्यों हो रहा है? कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी को विशेष सत्कार दिया जा रहा है। जमानत के लिए जब गए तो नेताओं की पूरी फौज ले गए। यह अदालत पर दबाव बनाने का प्रयास नहीं है तो क्या है?

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Open chat
Hello 👋
For more details contact us