पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव गारू और डॉ. एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने पर पूर्व सीएम शिवराज ने जताया आभार

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केन्द्र सरकार द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव जी, चौधरी चरण सिंह जी और प्रतिष्ठित कृषि वैज्ञानिक स्वर्गीय डॉक्टर एम.एस. स्वामीनाथन जी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न” देने की घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त की है। चौहान ने कहा कि, जिनका देश की प्रगति और विकास में योगदान है, उनको यह दुर्लभ सम्मान मिला है।

पी.वी.नरसिम्हा राव

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, अत्यंत हर्ष का विषय है कि भारत सरकार ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पी.वी नरसिम्हा राव जी को देश के सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करने का निर्णय किया है। स्व. पी.वी. नरसिम्हा राव जी को लाइसेंस राज को समाप्त कर भारत की अर्थव्यवस्था और नागरिकों के जीवन को नई दिशा एवं गति देने के अभिनव प्रयासों के लिए सदैव जाना जाएगा।

चौधरी चरण सिंह

पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि, किसानों के कल्याण के लिए जीवन पर्यंत समर्पित रहे, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह जी को देश के सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करने का निर्णय अत्यंत प्रसन्नता दायक है। यह सम्मान किसानों के कल्याण तथा उत्थान हेतु सरकार की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।

एम.एस.स्वामीनाथन

पूर्व सीएम शिवराज ने कहा कि, देश में हरित क्रांति के जनक, प्रतिष्ठित कृषि वैज्ञानिक श्रद्धेय डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन जी को देश के सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ से अलंकृत किया जाएगा। भारतीय कृषि और कृषकों की स्थिति में सकारात्मक बदलाव तथा खाद्यान्न की सुरक्षा हेतु स्वामीनाथन जी के अतुलनीय योगदान को यह देश सदैव याद रखेगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Open chat
Hello 👋
For more details contact us