शासकीय कर्मचारियों को सीएम शिवराज का दीपावली गिफ्ट, दीपावली से पहले मिलेगा वेतन

भोपाल। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर एमपी के शासकीय कर्मचारियों के लिए अपना उदार हृदय दिखाया है। उन्होंने प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अक्टूबर माह का वेतन दीपावली से पहले देने का ऐलान किया है। उन्होंने अधिकारियों को शासकीय कर्मचारियों का वेतन जारी करने के निर्देश दिए हैं।

गुरुवार दोपहर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर जानकारी दी कि दीपावली से पहले प्रदेश के सभी शासकीय कर्मचारियों को उनका वेतन दिया जाएगा। सीएम ने कहा कि सभी कर्मचारी साथी परिवार सहित दीपावली का त्यौहार हर्षोल्लास से मना सके इसलिए इस माह का वेतन दीपावली से पहले देने का आदेश जारी कर रहे हैं। उन्होंने सभी कर्मचारियों को दीपावली के त्यौहार की शुभकामनाएं दी हैं। संभावना जताई जा रही है कि धनतेरस तक सभी शासकीय कर्मचारियों के खाते में वेतन ट्रांसफर कर दी जाएगी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Open chat
Hello 👋
For more details contact us