मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्रीमती सावित्रीबाई फुले की जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने महान समाज सुधारक श्रीमती सावित्रीबाई फुले की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

श्रीमती सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 को हुआ था। वे भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रिंसिपल और पहले किसान स्कूल की संस्थापक थी। श्रीमती सावित्रीबाई ने अपने जीवन को एक मिशन की तरह जिया, जिसका उद्देश्य था विधवा विवाह कराना, छुआछूत मिटाना, महिलाओं की मुक्ति और दलित महिलाओं को शिक्षित बनाना। श्रीमती सावित्रीबाई फुले ने 3 जनवरी 1848 में पुणे में अपने पति के साथ मिलकर विभिन्न जातियों की 9 छात्राओं के साथ बालिका विद्यालय की स्थापना की। लड़कियों की शिक्षा पर उस समय सामाजिक पाबंदी थी। श्रीमती सावित्रीबाई फुले उस दौर में न सिर्फ स्वयं पढ़ी बल्कि उन्होंने दूसरी लड़कियों के पढ़ने के लिए भी व्यवस्था की। दस मार्च 1897 को प्लेग बीमारी से उनका निधन हो गया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Open chat
Hello 👋
For more details contact us