मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के लिए की यह बड़ी घोषणा

मुख्यमंत्री खेत सड़क योजना एवं अनुदान पर ट्रांसफार्मर योजना होगी प्रारंभ : मुख्यमंत्री
भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज किसान गौरव रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ प्रदेश की सभी 230 विधानसभा क्षेत्र में जाएंगे और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों के बारे में किसानों को जागरूक करेंगे। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी के नेतृत्व में आज मोर्चा के पदाधिकारी एवं सदस्य मुख्यमंत्री निवास पहुंचे थे। जहाँ उन्होंने किसान गौरव रथ के साथ साथ किसान गौरव कार्यक्रम भी अयोजित किया गया।
मुख्यमंत्री निवास पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मध्य प्रदेश का किसान गौरव सम्मेलन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम स्थल पर किसान मोर्चा द्वारा लगायी गयी। गौ आधारित प्राकृतिक खेती पर का मुख्यमंत्री सहित उपस्थित पदाधिकारियों ने अवलोकन किया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान गौरव रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो कि पूरे प्रदेश में भूमि सुपोषण अभियान के साथ केंद्र सरकार व राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करेगा। जिसके पश्चात मुख्यमंत्री सहित उपस्थित पदाधिकारियों के द्वारा विधिवत दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । कार्यक्रम की स्वागत भाषण में कार्यक्रम की भूमिका रखते हुए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जी ने हमेशा गांव गरीब और किसान के हित के लिए किसान कल्याणकारी योजनाएं बनायी और उन्हें लागू किया। आज मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना से प्रदेश के 82 लाख किसान लाभान्वित हो रहे हैं। आपने प्रदेश में 7 लाख हैक्टेयर से 45 लाख लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचित किया है। आपने किसानों को बिजली बिलों में 92 % अनुदान दिया। आपने गाँव के लिए भी 24 घंटे बिजली, शून्य प्रतिशत ब्याज पर किसानों को ऋण सहित सर्वाधिक समर्थन मूल्य पर उपार्जन के साथ ग्रीष्मकालीन मूंग का समर्थन मूल्य पर उपार्जन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को संचालित किया जा रहा है। जिसके कारण केन्द्र सरकार द्वारा सात बार मध्यप्रदेश को प्रतिष्ठित कृषि कर्मण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया । मध्यप्रदेश आज देशभर में कृषि के क्षेत्र में ‘ मोस्ट इम्प्रूव्ड राज्य ‘ की श्रेणी में है ।भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रचार प्रचार करते हुए । गौ आधारित प्राकृतिक खेती चिड़िया किसानों को प्रेरित किया जाएगा अभी तक गौ आधारित प्राकृतिक खेती के किसानों के 51000 संकल्प पत्रों का संकलन किया जा चुका है ।
कार्यक्रम में किसान बंधुओं एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसान मोर्चा की उपस्थिति आपके कार्य की श्रेष्ठता को दर्शा रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री ट्रांसफार्मर अनुदान योजना नए बजट में शीघ्र प्रारंभ करने एवं किसानों को अपने खेत तक पहुंचने के लिए मुख्यमंत्री खेत सड़क योजना प्रारंभ करने की बात कही किसानों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस कर्ज माफी की घोषणा के कारण किसान डिफॉल्टर हुआ है हम किसानों का ब्याज जमा करेंगे जिससे किसान फिर से रेगुलर हो सके। आप से प्राप्त सुझावों के अनुसार ट्रांसफार्मर शीघ्र बदले जाने के लिए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की जाएगी जो किसान पुराने समय से जमीन पर काविज है पुणे उस भूमि का पट्टा देकर भू स्वामित्व योजना के अंतर्गत मालिकाना हक दिया जाएगा यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान गौरव सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
कार्यक्रम में किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों सहित किसान बंधुओं की उपस्थिति रही