मुख्यमंत्री शिवराज का बड़ा बयान,पढ़े क्या कहा शिवराज ने

आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का डीएनए पाकिस्तान परस्ती का है कभी सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगते हैं कभी राम मंदिर,भगवान राम का अस्तित्व था कि नहीं था इसके सबूत मांगते हैं, तो कभी राम सेतु के सबूत मांगते हैं, और फिर दिग्विजय सिंह ने यात्रा में चलते-चलते यात्र में राहुल गांधी के साथ चल रहे हैं और दिग्विजय सिंह फिर सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहे हैं, सेना का मनोबल गिराने का पाप वो कर रहे हैं, पाकिस्तान के साथ में खड़े हैं यह दिखा रहे हैं। मैं तो श्री राहुल गांधी जी से यह जवाब मांगता हूं कि कैसे भारत जोड़ो यात्रा, टुकड़े टुकड़े गैंग आपके साथ चल रही है, सेना का मनोबल गिराया जा रहा है और राहुल गांधी भी सवाल उठा रहे हैं कि सेना कमजोर होगी, ये देश भक्ति नहीं है। दिग्विजय सिंह के राज में सिमी का राज आतंक था, सेना का मनोबल गिराने का पाप और अपराध वो कर रहे हैं