संघ प्रमुख को तिरंगा भेंट करने निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, कांग्रेसियों के प्रदर्शन के कारण मुख्य मार्ग पर बने जाम के हालात

भोपाल। हर घर तिरंगा फहराने के देशव्यापी अभियान के खिलाफ आए दिन कांग्रेसी विरोध दर्ज करा रहे हैं। आज कांग्रेसियों ने आरएसएस पर राष्ट्रवादी ना होने की बात कहते हुए नारेबाजी कर दी। कई कांग्रेसी संघ प्रमुख को तिरंगा और इतिहास की किताब भेंट करने निकल पड़े। सूचना मिलते ही पीसीसी के आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर कांग्रेसियों को बीच रास्ते में ही रोक दिया गया।

संघ प्रमुख मोहन भागवत पिछले 4 दिनों से भोपाल में हैं। इस दौरान उन्होंने संघ के विभिन्न पदाधिकारियों के साथ मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर विचार मंथन किया। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे कांग्रेस मीडिया विभाग के सदस्य और प्रवक्ताओं का एक दल संघ प्रमुख मोहन भागवत को तिरंगा झंडा और इतिहास की किताब भेंट करने के लिए पीसीसी कार्यालय से करोंद स्थित एक मॉल जाने के लिए निकल पड़े। पुलिस ने कांग्रेसियों को व्यापम चौराहे से पहले ही बैरिकेडिंग कर रोक लिया।

कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान घंटों जाम में फंसे रहे लोग

कांग्रेस के प्रदर्शन के कारण जाम में फंसे रहे लोग

पुलिस द्वारा आगे जने से रोकने पर नाराज कांग्रेसी सड़क पर ही प्रदर्शन और नारेबाजी करने लगे। इस कारण वहां से गुजर रहे लोगों को काफी असुविधा हुई। करीब एक घंटे तक लोग लंबे जाम में फंसे रहे। बाद में पुलिस कर्मियों ने कांग्रेस मीडिया विभाग की उपाध्यक्ष संगीता शर्मा से तिरंगा लिया और उन्हें वापस पीसीसी कार्यालय लेकर लौटे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Open chat
Hello 👋
For more details contact us