मुख्यमंत्री ने कहा जीवन का अंतिम उद्देश्य परमात्मा की प्राप्ति

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम आमोन में आयोजित श्री महालक्ष्मी नारायण यज्ञ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और यज्ञ स्थल पर विराजमान संतों का फूल माला से स्वागत कर उनका आशिर्वाद प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री ने कहा की सलकनपुर में देवीलोक का निर्माण हो रहा है। 16 मई से गांव-गांव रथ घूमेगा। आप से रुपया पैसा नहीं चाहिए, एक ईंट पर स्वास्तिक का चिन्ह बना कर मैया का नाम लिख कर भेंट करना है। मां के मंदिर में आपके नाम की भी एक ईंट लग जाएगी।
मनुष्य के जीवन का अंतिम उद्देश्य परमात्मा की प्राप्ति है। और संतों की बताई राह पर चलकर ही हम परम पिता परमात्मा को प्राप्त कर सकते हैं।