MP : आखिर क्यों डिलीट करना पड़ा MP कांग्रेस को अपना ट्वीट

एमपी कांग्रेस सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई सर्वे करती रहती है। लेकिन कुछ दिन पहले किया हुआ ट्वीट अब कांग्रेस को ही भारी पड़ गया है। और बात इतनी बढ़ गई कि उन्हें ट्वीट डिलीट करके भागना पड़ा। दरअसल, एमपी कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से एक सर्वे किया था जिसमें उसने पूछा कि- इनमें से किसे आप फिर कभी मुख्यमंत्री के रूप में नहीं देखना चाहते?फिर कभी मुख्यमंत्री के रूप में नहीं देखना चाहते?

ट्वीट में कांग्रेस ने चार ऑप्शन दिए, जिसमें सबसे पहले एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और अखिर में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शामिल थे। ट्वीट के बाद लोगों के वोट सामने आने लगे जिससे इस सर्वे में मध्य प्रदेश के 70% लोग चाहते हैं कि शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री फिर से बने। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने सर्वे में प्रदेश के एक भी नेता को मुख्यमंत्री के लायक नहीं समझा इसलिए सर्वे में जनता ने आईना दिखाया तो कांग्रेस ने ट्वीट को डिलीट कर दिया। बहरहाल, एमपी कांग्रेस का यह सर्वे करने का कारण मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अगला मुख्यमंत्री ना बनाने के लिए जनता की राय थी, लेकिन यही ट्वीट एमपी कांग्रेस को ही भारी पड़ गया और उन्हें ट्वीट डिलीट करके जाना पड़ा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Open chat
Hello 👋
For more details contact us