कांग्रेस के प्रदर्शन पर मंत्री विश्वास सारंग ने उठाए सवालः कांग्रेस बताए उसने अपनी 15 माह की सरकार में जनता के हित में क्या किया?

भोपाल। कांग्रेस द्वारा जगह-जगह प्रदर्शन किए जाने पर बीजेपी नेताओं ने अब कांग्रेस से सवाल पूछने शुरू कर दिए हैं। बीजेपी नेताओं का कहना है कि हर व्यक्ति को प्रदर्शन करने का अधिकार है लेकिन पहले कांग्रेस जनता को बताए कि उसने जनता के हित में आजतक क्या किया है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस अधिकारी-कर्मचारियों को डरा रही कि उसकी सरकार बनने के बाद वह उन अधिकारियों को देख लेगी।

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि कांग्रेस बिना मुद्दे के हमेशा जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास करती है। कांग्रेस बेशक प्रदर्शन करे, देश में सबको प्रदर्शन करने का हक है लेकिन पहले कांग्रेस यह तो बताए कि उसने अपनी 15 महीने की सरकार में जनता के हित में कौन सा काम किया। कमलनाथ आदिवासियोें के लिए यात्रा निकालने की बात कर रहे हैं, वह जनता को यह भी बताए कि देश के आदिवासियों का स्वर्गीम युग उस समय आया जब एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाया। कमलनाथ बताए कि उस समय उन्होंने द्रौपदी मुर्मू का मजाक क्यों उडाया, अधीर रंजन चौधरी ने द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर मजाक उडाया था।

अधिकारी-कर्मचारी निष्पक्षता से काम कर रहे-विश्वास सारंग

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि जीतू पटवारी बताएं कि इस देश में अधिकतर समय कांग्रेस और नेहरू परिवार की सरकार रही है, क्या उस समय अधिकारी-कर्मचारी उनके दबाव में काम करते थे। शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों पर कांग्रेस द्वारा आरोप लगाना ठीक नहीं है। यह लोग अधिकारियों को धमका-डराकर उनसे पैसा वसूलने का प्रयास करते हैं। प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारी निष्पक्षता से काम कर रहे। कमलनाथ और कांग्रेसी केवल अधिकारियों की लिस्ट बनाकर उन पर दबाव बनाना चाहते हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Open chat
Hello 👋
For more details contact us