जानिए किसे लगेगा सबसे पहले कोरोना वैक्सीन का बूस्टर डोज

भारत सरकार के दिशा-निर्देशानुसार आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत भोपाल जिले के निम्नलिखित चिकित्सालयों में सभी आयु वर्ग के पात्र हितग्राहियों को 15 जुलाई 2022 से 75 दिन तक कोविड टीकाकरण किया जावेगा। सभी पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार निःशुल्क टीके लगाये जायेंगें। पूर्व में हेल्थ केयर वर्कर, फट लाईन वर्कर एवं 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को शासन की ओर से निःशुल्क टीकाकरण किया जा रहा था। जिन हितग्राहियों को सेकण्ड डोज़ के पश्चात 6 माह हो चुके हैं, वे सभी हितग्राही निःशुल्क प्रीकॉशन डोज के लिये पात्र हैं। कोवैक्सीन, कोविशील्ड एवं कॉर्बवेक्स कोविड-19 वैक्सीन के टीके शासकीय अवकाश एवं रविवार को छोड़कर प्रतिदिन लगाये जायेंगें। इन चिकित्सालयों में ऑनलाईन (प्री-बुकिंग) व ऑफ लाईन पंजीयन किया जा सकेगा। निम्नलिखित सरकारी केंद्रों पर निःशुल्क टीकाकरण किया जायेगा :

सी.एच.सी. बैरसिया, पी.एच.सी. (नजीराबाद, रूनाहा, धमर्रा, गुनगा, ललरिया), सी.एच.सी. गांधीनगर, पी.एच.सी. (फंदा तूमडा, रातीबढ), इंटखेड़ी उप.स्व. कें. पिपलियाबाज खां, सी.आर.पी.एफ. बंगरसिया अस्पताल, सी.एच.सी. कोलार, पी.एच.सी. मिसरोद, एल. एन. नर्सिंग कॉलेज, शा.पं. खुशीलाल आयुर्वेद म.वि., शा. होम्योपैथी मेडी कॉलेज, शा. यूनानी मेडी. कॉलेज, सि. अ. बैरागढ, सि.डि. अहमदाबाद, सेवा सदन, मिलेट्री हास्पिटल, मिलेट्री योद्धा स्थल, हमीदिया हास्पिटल, इंदिरा गांधी चिकित्सालय गै. रा. सुल्तानिया जनाना चिकित्सालय, खान शाकिर अली चिकि गै.रा.. मास्टरलाल सिंह चिकि, गै.रा., बी.एम.एच.आर.सी. यूनिट -3, संजीवनी क्लीनिक कबाडखाना, लेडी भोर सेंटर, कमला नेहरू अस्पताल गै.रा.यू.पी.एच.सी. अशोका गार्डन, कैलाश नाथ काटजू चिकित्सालय, यू.पी.एच.सी. कोटरा सुल्तानाबाद, सि.डि. कमलानगर कोटरा सुल्तानाबाद, मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक नीलवड, सि.डि. 25 वी बटालियन, मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक बाणगंगा, सि.डि. प्रोफेसर कालोनी, प्रोतिमा मलिक पुलिस हास्पिटल, पल्मोनरी हास्पिटल जांहगीराबाद, सि.डि. रूकमाबाई, आर.डी. मेमोरियल नर्सिंग कॉलेज नीलबड, सि.डि. 1100 क्वाटर, यू.पी. एस.सी. सांईबाबा, सि.डि. पंचशील नगर मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक बाबा नगर, मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक प्रियदर्शनी नगर, मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक लक्ष्मण नगर सि.डि. बागसेवनियां, यू.पी.एच.सी. बरखेड़ा पठानी सि.डि. पिपलानी. यू.पी.एच.सी. गुलाबी नगर एम्स, हबीबगंज रेल्वे डिस्पेंसरी, कस्तूरबा चिकित्सालय बी.एच.ई.एल. बी.ए.ई.एल. पिपलानी डिस्पेंसरी, बी.एच.ई.एल. गोविंदपुरा डिस्पेंसरी, केरियर नर्सिंग कॉलेज, सि.डि. आनंदनगर, ई.एस.आई. चिकित्सालय सोनागिरी, सि.डि. गोविंदपुरा, एम.पी.ई.बी. डिस्पेंसरी, मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक ओल्ड सुभाष नगर, यू.पी.एच.सी. खजूरीकलां, जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय गै.रा, यू.पी.एच.सी. कोलुआ, बी.एम.एच.आर.सी., पीपुल्स नर्सिंग कॉलेज, रेल्वे चिकित्सालय, मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक नारियलखेड़ा, मां कर्मादेवी डिस्पेंसरी

समस्त हितग्राहियों से अनुरोध है कि पात्र हितग्राही 75 दिनों के अंदर सेकण्ड डोज़ / प्रीकॉशन डोज़ लगवायें प्रथम डोज़ एवं द्वितीय डोज़ जिस मोबाईल नंबर से लगवाया गया कृपया साथ में लेकर आवें । श्री अविनाश लावनिया कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल द्वारा सभी लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Open chat
Hello 👋
For more details contact us