आर्थिक मोर्चे पर ब्रिटेन को पीछे छोड़ पांचवें स्थान पर आया भारत

दिल्ली। आर्थिक मोर्चे पर भारत लगातार सशक्त हो रहा है। अब भारत की अर्थव्यवस्था ब्रिटेन को पीछे छोड़कर दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। आत्म निर्भर भारत बनाने की नीति के चलते भारत अर्थव्यवस्था के मामले में तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब सिर्फ अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी ही अर्थव्यवस्था के मामले में भारत से आगे हैं।

भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है।अमेरिकी डॉलर में की गई गणना के अनुसार भारत ने 2021 की आखिरी तिमाही में ब्रिटेन को पीछे छोड़ा है। वहीं अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष के जीडीपी आंकड़ों के मुताबिक 2022 की पहली तिमाही में भारत ने अपनी बढ़त और मजबूत की। जल्द ही भारत की अर्थव्यवस्था में और बढ़त का अनुमान है। नॉमिनल कैश में भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार 854.7 अरब डॉलर था। इसी अवधि में इसी आधार पर ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था का आकार 816 अरब डॉलर था। आर्थिक जानकारों का अनुमान है कि आने वाले समय में भारत ब्रिटिश अर्थव्यवस्था के मुकाबले अपनी बढ़त और मजबूत करेगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Open chat
Hello 👋
For more details contact us