उत्तरप्रदेश में छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल की मेहनत को नहीं मिला फल, 42 विधानसभाओं में किया प्रचार, 41 में मिली हार

रायपुर. पांच राज्यों के चुनाव परिणाम कांग्रेस के खेमें में भारी निराशा लेकर आये हैं। कांग्रेस को उम्मीद थी कि उत्तराखंड और गोवा में कांग्रेस की सरकार बनेगी लेकिन वहां भी उनकी हालत बेहद खराब दिख रही है। कांग्रेस के लिए बेहद बुरी खबर पंजाब से आई है क्योंकि वहां उनकी ही सरकार थी, लेकिन अब आम आदमी पार्टी की सुनामी ने कांग्रेस से उनका एक और राज्य छीन लिया है।

भूपेश बघेल उत्तरप्रदेश के वरिष्ठ पर्यवेक्षक थे लेकिन जहां गये वहां हार गये

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उत्तर प्रदेश का वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया गया था। उन्होंने उत्तरप्रदेश में कांग्रेस के लिए जमकर पसीना बहाया लेकिन नतीजे उनके हिसाब से नहीं आये। सीएम भूपेश बघेल के सोशल मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने करीब 42 सीटों पर प्रचार किया, उनमें से कांग्रेस रूझानों में 41 में हारती हुई नजर आ रही है। एकमात्र सीट रामपुर खास में कांग्रेस जीत रही है।

दिनांकप्रदेशस्थान 
2 जनवरीउत्तरप्रदेशबनारस 
16 जनवरीउत्तरप्रदेशनोयडा (डोर टू डोर)भाजपा
17 जनवरीउत्तरप्रदेशदादरी, जेवर, मथुरा विधानसभा (डोर टू डोर)1.दादरी (भाजपा) 2.जेवर (भाजपा) 3.मथुरा (भाजपा)
24 जनवरीउत्तराखंडचुनाव घोषणा पत्रकांग्रेस की हार
27 जनवरीउत्तरप्रदेशआगरा में मीटिंग 
28 जनवरीउत्तरप्रदेशआगरा युवा सांसद, आगरा कैंट डोर टू डोर4.आगरा कैंट (भाजपा)  
29 जनवरीउत्तरप्रदेशआगरा की खैरागढ. आगरा ग्रामीण5.खैरागढ़ (भाजपा) 6.आगरा ग्रामीण (भाजपा)
30 जनवरीउत्तरप्रदेशकिठोर विधानसभा, हस्तिनापुर7.किठोर (भाजपा) 8.हस्तिनापुर (भाजपा)
13 फरवरीउत्तरप्रदेशगोविंदनगर, किदवई नगर, सिकंदरा9.गोविंदनगर (भाजपा) 10.किदवई नगर (भाजपा) 11.सिकंदरा (सपा)
14 फरवरीउत्तरप्रदेशझांसी नगर, महरौनी, गरौठा12.झांसी नगर (भाजपा) 13.महरौनी (सपा)
15 फरवरीउत्तरप्रदेशहुसैनगंज, खागा,14.हुसैनगंज (सपा) 15.खागा (भाजपा)
19 फरवरीउत्तरप्रदेशलखनउ पश्चिम, सरोजनी नगर16.लखनऊ पश्चिम (भाजपा)   17.सरोजनी नगर (सपा)
20 फरवरी सुल्तानपुर सदर18.सुलतानपुर सदर (सपा)
21 फरवरी हरचंदपुर विधानसभा, बछरावा, करछना, बारा19.हरचंदपुर विधानसभा (सपा) 20.पछरावा (सपा) 21.करछना (भाजपा)
22 फरवरीउत्तरप्रदेशइलाहाबाद उत्तरी, अमेठी (फोन से)22.इलाहाबाद उत्तरी (भाजपा) 23.अमेठी (सपा)
23 फरवरी प्रतापगढ़, रामपुर खास24.प्रतापगढ (भाजपा) 25.रामुपर खास (कांग्रेस)
24 फरवरीउत्तरप्रदेशभाटपार रानी विधानसभा, बरहज, सिसवां26.भाटपार रानी (भाजपा) 27.बरहज (भाजपा) 28.सिसवां (भाजपा)
27 फरवरीउत्तरप्रदेशहाटा, गोरखपुर ग्रामी29.हाटा (भाजपा) 30.गोरखपुर ग्रामीण (भाजपा)
28 फरवरीउत्तरप्रदेशमऊ विधानसभा, मधुबन विधानसभा, चौरी चौरा विधानसभा31.मऊ (सुभासपा) 32.मधुबन (भाजपा) 33.चौरी चौरा (भाजपा)
2 मार्चउत्तरप्रदेशजहूराबाद, जौनपुर34.जहूराबाद (सुभासपा) 35.जौनपुर (सपा)
3 मार्चउत्तरप्रदेशचुनार विधानसभा, गाजीपुर सदर, ज्ञानपुर सदर36.चुनार (भाजपा) 37.गाजीपुर सदर (भाजपा) 38.ज्ञानपुर (सपा)
4 मार्चउत्तरप्रदेशपिंडरा विधानसभा39.पिंडरा (भाजपा)
5 मार्चउत्तरप्रदेशघोरावल, राबर्ट्सगंज व दुद्धी विधानसभा में प्रचार40.घोरावल (भाजपा) 41.राबर्टगंज (भाजपा) 42.दुद्धी (भाजपा)  

पांचो राज्यों के नतीजे/ सीटें

उत्तरप्रदेश

बीजेपी= 263 सीटें

सपा= 135 सीटें

बसपा= 01 सीटें

कांग्रेस= 02 सीटें

अन्य = 02 सीटें

पंजाब

आप = 91 सीटें

कांग्रेस= 19 सीटें

अकाली दल = 04 सीटें

बीजेपी = 02 सीटें

अन्य = 01 सीटें

मणिपुर

बीजेपी= 32 सीटें

कांग्रेस= 05 सीटें

अन्य = 23 सीटें

गोवा

बीजेपी= 19 सीटें

कांग्रेस = 12 सीटें

टीएमसी = 03 सीटें

आप = 02 सीटें

अन्य = 04 सीटें

उत्तराखंड

बीजेपी= 48 सीटें

कांग्रेस= 18 सीटें

अन्य = 04 सीटें

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Open chat
Hello 👋
For more details contact us