जम्मू-कश्मीर में ग्रेनेड ब्लास्ट में सेना के कैप्टन और नायब सूबेदार शहीद

- आधा दर्जन सैनिक बताए जा रहे घायल
जम्मू-कश्मीर। पुंछ इलाके में नियंत्रण रेखा के पास नाइट डयूटी कर रहे सेना के दो जवानों की अचानक ग्रेनेड फटने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ग्रेनेड विस्फोट में सेना के करीब आधा दर्जन जवान भी घायल हुए हैं। घटना के बाद सभी घायलों को उधमपुर सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार कैप्टन आनंद केएन झा मूलत: भागलपुर, बिहार और नायब सूबेदार भगवान सिंह यूपी के रहने वाले थे। इन दोनों इनकी तैनाती पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर थी। रविवार रात यह दोनों अपने साथियों के साथ डयूटी पर थे तभी अचानक से एक ग्रेनेड में ब्लास्ट हो गया। सभी घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट कर उधमपुर सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां भगवान सिंह और कैप्टन आनंद ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ग्रेनेड फटने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।