हिंदू बनकर राष्ट्र के लिए करो काम, भारत को विश्वगुरु बनने से नहीं रोक सकता कोई : शर्मा

भगवा यात्रा में सेवादारों ने संभाली ट्रैफिक व्यवस्था, काजीकैंप से दो मिनट में निकल गई एंबुलेंस

  • जय श्रीराम के नारों के साथ धूमधाम से निकली भगवा यात्रा

भोपाल। हम सब लोगों की एक ही पहचान है, हिंदू। यदि राष्ट्र में हर व्यक्ति अपनी जाति-संप्रदाय को भूलकर केवल हिंदू धर्म को जानकर राष्ट्र के लिए काम करे। तो भारत को विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता। यह बात विधायक रामेश्वर शर्मा ने रविवार को डीआईजी बंगले से निकाली गई भगवा यात्रा में कही। यात्रा का आयोजन भाजपा प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी के मार्गदर्शन में हिंदू जागृत मंच और सकल हिंदू समाज ने किया गया था। इस दौरान 1500 से ज्यादा बाइक सवार मौजूद रहे। पूर्व सांसद आलोक संजर और भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने भी यात्रा को संबोधित किया। यात्रा में पूरे शहर से 20 से ज्यादा टोलियां पहुंची।

सेवादारों ने संभाली ट्रैफिक व्यवस्था :
खास बात यह रही कि भगवा यात्रा के दौरान जाम की स्थिति न बने इसलिए 100 से ज्यादा सेवादारों ने ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने में पुलिस प्रशासन का सहयोग किया। इस दौरान डीआईजी बंगले से सिंधी काॅलोनी की ओर जा रही एक एंबुलेंस को सेवादारों ने तेजी से निकलवा दिया। मंच के संयोजक सुनील जैन माइक पर रामभक्तों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करते रहे। सेवादार बसंत गन्नौते, योगेंद्र सिंह तोमर, धीरज केसवानी, अनिल मोटवानी, भरत मोटवानी, राकेश बिष्ट, प्रमोद मालवीय, नरेश लखानी, राजेंद्र त्रिपाठी, मनोज रायचंदानी,संतोष कहार, प्रदीप रायचंदानी, दीपक खेमानी, सुरेश शुक्ला, क्रिश पंथी और निखिल अहिरवार सहित अन्य लोगों ने व्यवस्था को संभालने का काम किया

51 जगहों पर हुआ भव्य स्वागत :
यात्रा का 51 जगहों पर भव्य स्वागत हुआ। भवानी चौक पर यात्रा का धूमधाम से स्वागत किया गया। इसके बाद रोशनपुरा पर भी भव्य स्वागत हुआ। बारिश के कारण यात्रा को राम मंदिर खटलापुरा की जगह कालीघाट स्थित तलैया मंदिर ले जाया गया। यहां पर महाआरती और भंडारे का आयोजन किया गया।

डायवर्ट हुआ ट्रैफिक :
पुलिस प्रशासन ने लोगों की सुविधा के लिए ट्रैफिक डीआईजी बंगले से भारी वाहनों और चार पहिया वाहनों को काली परेड औद्योगिक क्षेत्र से छोला होते हुए नादरा बस स्टैंड की ओर रवाना किया। दो पहिया वाहनों के कारण जाम की स्थिति नहीं बने। इसके लिए लोगों को लगातार समझाइश दी गई।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Open chat
Hello 👋
For more details contact us