कोर्ट में महिला को मारी गोली

दिल्ली: साकेत कोर्ट में फायरिंग की घटना घटी। पुलिस मौके पर मौजूद है और इस घटना में एक लोग घोयल हुए हैं। फायरिंग की घटना में एक महिला घायल हुई हैं। चार राउंड फायरिंग हुई। पुलिस मौके पर मौजूद है।
जानकारी के मुताबिक हमलावर वकील की ड्रेस में आया था। हमलावर ने चार राउंड फायरिंग की। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर घटना की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में वकीलों व अन्य से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला किसी मामले में गवाही देने पहुंची थी। गोली लगते ही महिला चिल्लाने लगी। महिला को मौजूद लोग जल्दी से लेकर अस्पताल पहुंचे। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है