रायपुर दक्षिण का उपचुनाव हम भारी मतों से जीतेंगे, सीएम साय ने भाजपा प्रत्याशी को दी बधाई

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व सांसद सुनील सोनी को रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी घोषित किये जाने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इस सीट से भाजपा प्रत्याशी के भारी मतों से चुनाव जीतने का विश्वास जताया है। रविवार को मीडिया से चर्चा के दौरान सीएम साय ने कहा- “रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव हेतु पूर्व सांसद सुनील सोनी जी को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व का सहृदय आभार व्यक्त करता हूं। भारतीय जनता पार्टी यह उपचुनाव भारी मतों से जीतेगी।

इससे पहले मुख्यमंत्री साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा- रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव हेतु पूर्व सांसदसुनील सोनी जी को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर मेरी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर दक्षिण की जनता प्रत्येक विधानसभा चुनाव में भाजपा को अपना भरपूर आशीर्वाद देते आई है और निश्चित ही इस बार यहां की देवतुल्य जनता के प्रेम और आशीर्वाद से जीत पुनः भाजपा की ही होगी। सुनील सोनी जी को अग्रिम शुभकामनाएं।

क्यों हो रहे हैं उपचुनाव

रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव ब्रजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद हो रहे हैं। ब्रजमोहन अग्रवाल 2023 में इस विधानसभा सीट से चुनाव जीते थे। इसके बाद पार्टी ने उन्हें रायपुर लोकसभा सीट से टिकट दिया था। रायपुर का सांसद बनने के बाद ब्रजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे के बाद चुनाव आयोग ने इस सीट को रिक्त घोषित कर दिया था।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Open chat
Hello 👋
For more details contact us