बैरसिया नगर पालिका में बढ़ेगा मतदान प्रतिशत, दोपहर 12 बजे तक हुआ 52% मतदान

भोपाल। मध्यप्रदेश में अंतिम चरण के नगरीय निकाय चुनाव मतदान के लिए चाक-चौबंद कानून व्यवस्था की गई है। जिलों में कलेक्टर स्वयं मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बैरसिया पहुंचकर मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
कलेक्टर अविनाश लवानिया ने कल रात बैरसिया में रुककर ही कानून व्यवस्था और मतदान केंद्रों की समीक्षा की। आज सुबह 7 बजे से कलेक्टर मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे है। बताया जा रहा है कि बैरसिया नगर पालिका चुनाव में दोपहर 12 बजे तक 52 प्रतिशत मतदान हो चुका है। 18 वार्डो के 35 मतदान केंद्रों पर सुबह मॉक पोलिंग के बाद 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। अधिकतर मतदान केंद्रों में मतदाताओं की लाइन लगी हुई है। मतदाताओं में भारी उत्साह का माहौल है।