योग दिवस पर उपराष्ट्रपति, राज्यपाल और CM ने शहरवासियों के साथ किया योग

जबलपुर- करे योग रहे निरोग के विचार के साथ आज देश विदेश में योग किया गया। मप्र के जबलपुर शहर में देश और प्रदेश की बड़ी हस्तियों ने शहरवासियों के साथ मिलकर योग किया। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मध्‍य प्रदेश में योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए। उप राष्ट्रपति, राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जबलपुर में योग किया। यह कार्यक्रम जबलपुर के गैरीसन ग्राउंड में आयोजित किया गया।

इस दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि मैंने नर्मदा आरती में शामिल होकर स्वच्छता का संकल्प लिया है। मैं संस्कारधानी के लोगों को विश्व योग दिवस पर योग को अपनाने की अपील करता हूं।

जगदीप धनखड़ ने आगे कहा कि योग मानव और प्रकृति के सामजस्य का मूल रूप है। प्रधान मंत्री ने योग को सफल बनाने जो प्रयास किया वो सार्थक हुआ। योग आज की तारीख में ग्लोबल इवेंट बन गया है। आज न केवल भारत में बल्कि दुनिया के हर देश में योग दिवस मनाया जा रहा है।

वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह वैसे तो प्रतिदिन योग अभ्यास करते हैं यह उनकी दिनचर्या में शामिल हैं लेकिन वह जब व्यक्तिगत बात करते हैं तो अध्यात्म और योग से जुड़ी बात करना पसंद करते हैं उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्कूलों में योग की शिक्षा अनिवार्य की जाएगी। देश के विकास के लिए ऊर्जा पैदा करना योग का उद्देश्य। हम निरोग रहकर भी देश की सेवा कर सकते है। हम स्वस्थ रहकर सरकारी सिस्टम पर लोड कम कर सकते है।

केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल भी उपस्थित थे उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योगाभ्यास करेंगे और 180 से अधिक देश इसमें हिस्सा लेंगे। ये हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Open chat
Hello 👋
For more details contact us