इस योजना से मप्र में आएगी सामाजिक क्रांति ,सीएम ने किया 129 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण

सिवनी(केवलारी)- मप्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में बहनों और महिलाओं के लिए सामाजिक क्रांति लाने के लिए एक महत्वपूर्ण योजना लागू की है। जिसके माध्यम से मध्यप्रदेश के बहनों को आर्थिक लाभ और एक स्वावलंबी जीवन जीने की दिशा मिलेगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सिवनी जिले के केवलारी में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना महासम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने 129 करोड़ रूपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना के पट्टे हितग्राहियों को वितरित किए। हितग्राहियों को अन्य योजनाओं में हितलाभ भी वितरित किया गया। केवलारी क्षेत्र की बहनों ने अपने भईया शिवराज को लिखी पाती और श्रीराम दरबार की प्रति-कृति भेंट की। मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में बड़ी संख्या में आयीं बहनों का पुष्प-वर्षा कर स्वागत किया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में बहनों की जिंदगी बदलने का महा अभियान चल रहा है। सरकार ने अब लाड़ली बहना योजना बनाई है, जिसमें गरीब और निम्न मध्यम वर्ग की महिलाओं को प्रति माह 1000 रूपये मिलेंगे।
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार किसी सरकार ने महिलाओं के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना जैसी योजना संचालित की हैं। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना निश्चित रूप से प्रदेश की महिलाओं की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति को सशक्त करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक ,प्रभारी मंत्री आदि बड़ी संख्या में जनसमुदाय उपस्थित था।