महाकाल लोक में मूर्ति लगने का निर्णय और टेंडर कांग्रेस सरकार में हुआ- भूपेंद्र सिंह

भोपाल- उज्जैन महाकाल लोक में भारी बर्षा और आंधी के कारण गिरी प्रतिमाओं के घटना को लेकर मप्र सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह का बयान आया हैं उन्होंने कहा कि 2017 में सीएम शिवराज ने महाकाल लोक बनाने का निर्णय लिया था।

उस समय सरकार ने 200 करोड़ रूपए की राशि भी सीएम शिवराज ने दी थी। 2018 में बीजेपी सरकार ने टेंडर जारी किया था। कांग्रेस की सरकार आई 7 मार्च 2019 को इसका वर्क ऑर्डर जारी हुआ।

मूर्ति लगने का निर्णय भी कांग्रेस सरकार में हुआ,सज्जन सिंह वर्मा उज्जैन के प्रभारी मंत्री थे। महाकाल लोक का निर्णय हमारी सरकार का है, महाकाल लोक का सारा काम गुणवत्ता के साथ हुआ।

दिल्ली की संस्था के माध्यम से परीक्षण हुआ। एफआरवी की मूर्तियां लगी हैं। कीमत साढ़े 7 करोड़ रूपए है।

6 मूर्तियों को स्थापित करने का काम एजेंसी ही करेगी।

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उज्जैन कमिश्नर की रिपोर्ट आई है।कई मकान गिर हैं, मूर्तियों की ऊंचाई ज्यादा थी।

मूर्तियां गिरने में कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ। कांग्रेस गंदी राजनीति कर रही है। कांग्रेस ने कोई प्रमाण सामने नहीं रखे। कांग्रेस के कहने से भ्रष्टाचार नहीं हो जाता। कांग्रेस के समय दो बार भुगतान हुआ।

कांग्रेस के समय भ्रष्टाचार हुआ होगा, इसलिए भ्रष्टाचार की बात कर रही है, खुली चुनौती है कांग्रेस के लिए।

भ्रष्टाचार का कोई प्रमाण है तो कांग्रेस सरकार के सामने रखे जनता के सामने रखे। प्रमाण नहीं है तो जनता से माफी मांगे कांग्रेस।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Open chat
Hello 👋
For more details contact us