मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान 2 का उद्देश्य बिना परेशानी,गड़बड़ी के जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण हो।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अलीराजपुर के जोबट में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान 2 का शुभारंभ किया और लाड़ली बहना सम्मेलन एवं विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण, भूमिपूजन कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के पहले चरण में  केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के 83 लाख वंचित पात्र हितग्राहियों के नाम जोड़े गए थे और जनता के लंबित आवेदनों का निराकरण किया गया था।
मुख्यमंत्री ने कहा जमीन का बंटवारा-नामांतरण, आय-जाति प्रमाण पत्र, नल कनेक्शन समेत छोटे-छोटे कामों के लिए हमें कई बार परेशान होता पड़ता है, इसलिए हमने पहले 17 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान का पहला चरण चलाया था।
#मुख्यमंत्री_जनसेवा_अभियान2 केवल अलीराजपुर जिले के जोबट में ही नहीं पूरे प्रदेश में आज से प्रारंभ हो रहा है, जो 31 मई 2023 तक चलेगा। मैं आज इसकी घोषणा करता हूं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अलीराजपुर के जोबट में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश भर के नागरिकों को 67 सेवाएं प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के दूसरे चरण का भी शुभारंभ किया।
सीएम हेल्प लाइन की सभी शिकायतों का भी निपटारा होगा। अलीराजपुर में ऐसी 227 शिकायतें लंबित हैं।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा जमीन के शामिल खातों को अलग-अलग करने समेत अन्य कार्यों के लिए अब आपको दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
#मुख्यमंत्री_जनसेवा_अभियान के दूसरे चरण में आपकी पंचायत और गांव में ही आपके सभी आवेदनों का निराकरण किया जाएगा।
अविवादित जमीन के बंटवारे के कोई भी आवेदन शेष नहीं रहेंगे, सभी पूर्ण किए जाएंगे। 16 से 31 मई 2023 तक हर पंचायत और गांव में शिविर लगेंगे। इन शिविरों में अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे और आपके कामों का तत्काल निराकरण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा अभी तक अलीराजपुर जिले में 5 हजार आवेदन आ गए हैं। उनका निपटारा किया जाएगा और ये भी देखा जाएगा कि जनता के कामों के कौन से आवेदनों को कौन-कौन दबाकर बैठा हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा जोबट के सिविल अस्पताल का नाम अमर शहीद छीतू किराड़ जी के नाम पर रखा जाएगा।
पुराने जिला पंचायत कार्यालय को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने पर भी विचार किया जाएगा।
जोबट नगर पंचायत के लिए ₹2 करोड़ लागत के अलग-अलग विकास कार्यों के लिए मांग पत्र सौंपे गए हैं। इसके साथ ही दूसरी जनपद पंचायतों के जन प्रतिनिधियों ने भी मांग पत्र सौंपे हैं। इन सभी पर विचार कर फैसला लिया जाएगा और राशि की व्यवस्था की जाएगी ,यहां 22 रोड बन गए, 12 बैराज बन गए और 5 सीएम राइज स्कूल बन गए।
हर तरफ अलग-अलग विकास के काम हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा बिना परेशानी और गड़बड़ी के जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण हो मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का ही उद्देश्य है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Open chat
Hello 👋
For more details contact us