मुख्यमंत्री ने किया प्रदेश के खिलाड़ियों का सम्मान

मुख्यमंत्री ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भाग लेने वाले उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया ।मुख्यमंत्री ने कहा की खिलाड़ियों ने चमत्कार किया है। 39 गोल्ड मेडल हमने जीते, ओवरऑल 96 पदक जीते। हम देश में तीसरे स्थान पर आए, लेकिन हमें पहले स्थान पर आना है ।पहले कभी खेल विभाग का बजट ₹5 करोड़ हुआ करता था। लेकिन हम इसमें निरंतर वृद्धि कर ₹738 तक ले आए हैं। आपको खेल की अच्छी से अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हम खेल विभाग को ज्यादा से ज्यादा बजट दे रहे हैंं।
खेलों का अपना संसार है। खेल खिलाड़ी के मन में विजय का भाव पैदा करते हैं। खिलाड़ी को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित करते हैं। इसके साथ ही खेलों से हमको बेहतर स्वास्थ्य भी मिलता है
खेलों को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा की जिंदगी भी एक खेल है और हम सब खिलाड़ी हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में हम सब खेल रहे हैं। जिंदगी को खेलों की तरह ही जीना चाहिए