कमलनाथ और दिग्विजय बताए उन्होंने विदिशा के लिए क्या किया: सीएम शिवराज

भोपाल। विदिशा में चुनाव प्रचार करने पहुंचे सीएम शिवराज ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर आरोप लगाया है कि इन दोनों ने सीएम रहते हुए विदिशा के विकास के लिए कुछ नहीं किया। सीएम शिवराज का आरोप है कि कांग्रेस ने वर्षों राज किया लेकिन विदिशा में कोई उद्योग नहीं लगाया केवल मेरे द्वारा स्वीकृत योजनाओं का लोकार्पण कर अपनी पीठ थपथपाई।
सीएम शिवराज ने कहा कांग्रेस कोई विकास के काम नहीं कर सकती। कांग्रेस की नीति से परेशान कार्यकर्ता बीजेपी में आ रहे हैं। कांग्रेस के बड़े नेता तो इस समय ईडी के चक्कर लगाते घूम रहे हैं। मामा के राज में सरकार के खजाने में विदिशा के लिए कोई कमी नहीं है। विदिशा तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़े, सुंदर विकसित और सुरक्षित बने यह हमारा प्रयास है। यहां युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के साथ ही उद्योग और व्यापार का विकास हो इसलिए हमने विदिशा के पास औद्योगिक केंद्र बनाने का काम किया। हमने विदिशा, गंजबासौदा, शमशाबाद, लटेरन में विकास कार्य किए।
कमलनाथ और दिग्विजय ने विदिशा के लिए कुछ नहीं किया
सीएम शिवराज ने कहा कि दिग्विजय और कमलनाथ बताए कि उन्होंने विदिशा के लिए कौन से उल्लेखनीय कार्य किए। इन दोनों ने तो विकास के सारे कार्य ठप्प कर दिए थे। मेरे स्वीकृत कार्यों का इन लोगों ने केवल लोकार्पण किया।