शिंदे बनेंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, शाम साढ़े 7 बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

— शिंदे का कहना: बीजेपी ने दिखाया बड़ा दिल, महाविकास अघाडी में दम घुट रहा था
भोपाल। महाराष्ट्र में चल रही सियासी उठा पटक अब शांत होती दिख रही है। उद्धव सरकार से नाराज उनके ही मंत्रियों ने पार्टी और सरकार से बगावत शुरू कर दी थी। अब महा विकास अघाडी से बागी हुए एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे। एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की घोषणा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंन्द्र फडणवीश ने की है।
एकनाथ शिंदे ने कहा बीजेपी ने बड़ा दिल दिखाते हुए मुझे मुख्यमंत्री बनने के लिए कहा है मैं उसका आदर करता हूं। बताया जा रहा है कि देवेन्द्र फडणवीस मंत्री मंडल में नहीं रहेंगे, केवल हिन्दुत्व के नाते शिंदे को समर्थन दिया है। राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी से मुलाकात के बाद आज शाम करीब साढ़े सात बजे का समय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए तय किया गया है। शिंदे ने कहा कि बीजेपी मुख्यमंत्री पद की हकदार थी लेकिन उसने बड़ा दिल दिखाते हुए मुझे मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया। आज बालासाहेब का सिपाही मुख्यमंत्री बनेगा, महाविकास अघाडी में मेरा दम घुट रहा था।