शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने होने वाले दामाद जहीर इकबाल को गले लगा कर अफवाओं को कर दिया खामोश !

सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को अपने बॉयफ्रेंड जाहिर इकबाल के साथ शादी करने जा रही है इस बात को लेकर कई खबरें सामने आ रहीं हैं, अफवाहें थीं कि अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा इस शादी से नाराज हैं और वो अपनी बेटी की शादी में शामिल नहीं होंगे। मगर उन्होंने इन तमाम अफवाहों को खारिज कर जहीर इकबाल को गले लगाया। शत्रुघ्न और जहीर दोनों ने पैपराजी के सामने पोज दिया। शत्रुघ्न इस दौरान बेहद खुश नजर आए और पैपराजी के अनुरोध पर उन्होंने ‘खामोश’ भी कहा।
शादी की तैयारी हुई शुरू
दोनों परिवार में शादी की तैयारी शुरू हो गई हैं। ऐसे में दोनों परिवार की फोटो सामने आई है। फोटो में सोनाक्षी अपने घरवालों और ससुराल वालों के साथ दिखाई दे रही हैं। सोनाक्षी और जहीर के परिवार को पहली बार साथ में देखा गया जिसमें शत्रुघ्न और पूनम सिन्हा दिखाई दे रहे हैं।