प्रियंका जी को झूठ नहीं बोलना चाहिए- CM शिवराज

भोपाल- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के बयानों का जवाब देते हुए उनको गहरा और कहा प्रियंका जी को झूठ नहीं बोलना चाहिए, ये उनको शोभा नहीं देता। आप लोग गवाह हैं, सरकारी नौकरियों में 55 हजार भर्तियां हम इसी साल कर चुके हैं।अब भर्तियां होने पर भी कांग्रेस के मित्रों को तकलीफ हो रही है।

वहीं विकास के मुद्दे पर प्रियंका गांधी के आरोपों पर CM शिवराज ने कहा वह पूछते थे 18 साल में क्या हुआ..? मैं बताता हूँ, 18 साल पहले गड्ढों में सड़क थी या सड़क में गड्ढा, पता ही नहीं लगता था। हमने 4 लाख 11 हजार किमी की शानदार सड़कें बना कर दीं। बिजली की सौगात हमने दी। हमने लगभग 45 लाख हेक्टेयर जमीन में सिंचाई की व्यवस्था की, बहनों को लाड़ली बहना का सम्मान दिया। मध्यप्रदेश तेजी से आगे बढ़ा है, उपलब्धियां तो अनेक हैं। हमने जनता की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए काम किया।

आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 21 लाडली बहनों के साथ पौधरोपण किया। लाडली बहना योजना सम्बंधित जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा लाड़ली बहना योजना में अब वह बेटियां भी सम्मिलित होंगी जिनकी आयु 21 वर्ष से लेकर 23 वर्ष है और जिनके पास ट्रैक्टर है। 25 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। सितंबर से इन बेटियों को भी योजना का लाभ मिलेगा। मतलब क्राइटेरिया बढ़ाकर मुख्यमंत्री ने लाडली बहना का दायरा बड़ा दिया हैं। मुख्यमंत्री का यह प्रयोग सफलता की नई नई सीढ़िया चढ़ता दिखाई दे रहा हैं जो उनको दिन प्रतिदिन मजबूत कर रहा हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Open chat
Hello 👋
For more details contact us