राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देखने को मिला अलग अंदाज, साइना नेहवाल के साथ खेला बैडमिंटन

दिल्ली – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु हर समय देश के बड़े कामों में व्यस्त रहती हैं। लेकिन आज कल राष्ट्रपति का अलग अंदाज देखने को मिल रहा हैं। आपको बता दे की कुछ ही दिन पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ओडिशा के पूरी समुद्र तट पर सेर करती नजर आई थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया हैंडल प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया पर शेयर किया गया था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। इसी के बाद बुधवार को खेल के प्रति भी उनकी रुचि देखने को मिलीं जब उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर हुआ। जिसमे वह खिलाड़ी सानिया नेवाल के साथ बैडमिंटन खेलती हुई नजर आ रहीं थी।

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। बुधवार 10 जुलाई को राष्ट्रपति भवन में बैडमिंटन कोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बैडमिंटन खेलती हुई नजर आई. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेला. जिसकी कई वीडियो और फोटोज प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया के सोशल मीडिया के ज़रिए शेयर की गई हैं जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का ऐसा अंदाज देखने को कभी नहीं मिला था।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Open chat
Hello 👋
For more details contact us