कांग्रेस जंग लगा लोहा है, जो बारिश में रखे खत्म हो जाता है,PM मोदी

भोपाल,राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान पर कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी शैली में कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उनके मन में जोश भरा, वहीं विपक्षी दल कांग्रेस पर चुन-चुनकर प्रहार किए। इससे साथ-साथ उन्होंने अपने भाषण में खासकर युवा और महिला मतदाताओं पर फोकस करते हुए उन्हें विपक्षी दलों की स्वार्थ की सियासत से आगाह रहने की नसीहत दी,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयोजित भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि ये जनसैलाब , ये उमंग, ये उत्साह, ये कार्यकर्ता का महाकुम्भ, महासंकल्प बहुत कुछ कहता है। ये दिखाता है कि मध्य प्रदेश के मन में क्या है। ये दिखाता है नई ऊर्जा से भरी हुई भाजपा। ये दिखाता है भाजपा का और भाजपा के हर कार्यकर्ता का बुलंद हौसला। मेरे परिवारजनों, मध्य प्रदेश को देश का दिल कहा जाता है। भाजपा के साथ देश के इस दिल का जुड़ाव कुछ विशेष ही रहा है। जनसंघ के जमाने से आजतक भाजपा को एमपी के लोगों ने हमेशा भरपूर आशीर्वाद दिया है।मेरे परिवारजनों, आजादी के बाद मध्‍यप्रदेश में लंबे समय तक कांग्रेस का शासन रहा, लेकिन कांग्रेस ने साधन संपन्‍न और समर्थ युवाओं वाले मध्‍यप्रदेश को बीमारू बना कर रख दिया था। भाजपा ने अपने हर कार्यकाल में मध्‍यप्रदेश को नई ऊर्जा के साथ एक नई ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास किया है।  पीएम मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश से निकले अनेक महान व्यक्तित्वों ने हमे आज यहां तक पहुंचाया है। अनेक लोगों का तप और त्याग भाजपा के हर कार्यकर्ता को प्रेरित करता है, इसलिए मध्य प्रदेश सिर्फ भाजपा के विचार का नहीं बल्कि विकास के विजन का भी महत्वपूर्ण केंद्र है।मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार को लगभग 20 साल पूरे हो गए हैं, यानी जो युवा इस बार के चुनाव में पहली बार वोट डालेंगे, उन्होंने भाजपा की सरकार को ही देखा है। ये युवा सौभाग्यशाली हैं कि इन्होने एमपी में कांग्रेस का वो बुरा शासन, वो बुराइयां देखी नहीं है। एमपी में कांग्रेस के शासन की पहचान थी कुनीति , कुशासन और करोड़ों का करप्शन। आजादी के बाद मध्य प्रदेश में लंबे समय तक कांग्रेस का ही शासन रहा, लेकिन कांग्रेस ने साधन-संपन्न मध्य प्रदेश को बीमारू बना दिया। आने वाला चुनाव बहुत अहम है, हमें ध्यान रखना है कि विकास का जो रास्ता एमपी के लोगो ने बनाया है, वह विकास की गाड़ी सड़क से उतरे नहीं। हम अपने आसपास देख रहे हैं, जब इन्हें राजस्थान में मौका मिला तो कैसे ये बर्बादी लाए, महाराष्ट्र में गठबंधन में शामिल होकर लूट को ही अपना नंबर 1 काम बना दिया। कांग्रेस जिस भी राज्य में गई, उसे बर्बाद कर दिया,पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस वो जंग लगा वह लोहा है जो बारिश में रखे रखे खत्म हो जाता है। कांग्रेस के पास भविष्य की सोच ही नहीं बची है। कांग्रेस जंग लगा हुआ वह लोहा है जो बारिश में रखे-रखे खत्म हो जाता है। अब कांग्रेस में ना देखने का समार्थ्य है, ना देश को समझने का सामर्थ्य है, इसलिए आप देखेंगे कि कांग्रेस विकसित भारत से जुड़े हर प्रोजेक्ट की आलोचना करती है। कांग्रेस ने डिजिटल इंडिया का विरोध किया, आज भारत के यूपीआई से पूरी दुनिया मंत्रमुग्ध है, लेकिन कांग्रेस को ये भी पसंद नहीं है।पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा आज आधुनिक सड़कें, चौड़े हाइवे और एक्सप्रेस-वे बना रही है, लेकिन कांग्रेस इसकी आलोचना करती है। भाजपा आज वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेन, स्टेशनों का कायाकल्प कर रही है, भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन की प्रशंसा हर कोई कर रहा है, लेकिन कांग्रेस को ये भी नहीं पच रहा है। भाजपा ने नया भव्य संसद भवन बनाया, जिसकी पूरे देश में प्रशंसा हो रही है लेकिन कांग्रेस इसका भी विरोध कर रही है। भारत कुछ भी नया करे, कोई भी उपलब्धि हासिल करे, कांग्रेस को कुछ भी पसंद नहीं आता।जब मोदी गारंटी देता है, जब भाजपा गारंटी देती है, तो वो गारंटी जमीन पर उतरती है, घर-घर पहुंचती है। मोदी यानी हर गारंटी पूरी होने की गारंटी। कांग्रेस ने 50 साल पहले ‘गरीबी हटाओ’ का नारा दिया था, क्या कांग्रेस ने अपना वादा पूरा किया? भाजपा सरकार के पांच साल में ही देश में साढ़े 13 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। वंचितों को वरीयता की जो गारंटी मोदी ने दी है, उसे हमने एक के बाद एक कदम उठाकर पूरा किया है।वही प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने नई संसद प्रारंभ कर ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के तहत महिलाओं को 33% आरक्षण दिया है।इस ऐतिहासिक कार्य के लिए प्रधानमंत्री जी का हृदय से अभिनंदन है।  मेरा विश्वास है.हम अपनी आंखों के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के हाथों दिव्य भारत, भव्य भारत और विश्व गुरु भारत का सपना साकार होते हुए देखेंगे।    कांग्रेस ने अपने काले दौर में मध्‍यप्रदेश को बीमारू राज्‍य बना दिया था, उस बीमारू के कलंक को मिटाने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है।हम गर्व के साथ कहते हैं.डबल इंजन की सरकार ने मध्यप्रदेश को तेजी से आगे बढ़ाया है।सीएम ने कहा लगभग सवा साल के लिए आई कांग्रेस सरकार ने सभी जनकल्‍याण की योजनाएं बंद करने का पाप किया था। हमने सरकार में आते ही सभी योजनाएं दोबारा शुरू कर एक नया मध्‍यप्रदेश गढ़ने का कार्य किया है।
“मध्यप्रदेश में भाजपा फिर से सरकार बनाएगी”
मेरे कार्यकर्ता भाइयों और बहनों, आप सब यह संकल्प लें कि अपने बूथ पर भारी बहुमत से हम भारतीय जनता पार्टी को विजय बनाएंगे। साथ ही 2024 के चुनाव में मध्यप्रदेश की सभी 29 सीटों पर भाजपा को जीत दिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के गले में ’29’ कमल की माला डालने का संकल्प लें। आइये, भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाकर वैभवशाली और गौरवशाली भारत के निर्माण में सहयोगी बनें।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Open chat
Hello 👋
For more details contact us