राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा को तपस्या बताने पर नरोत्तम मिश्रा का तंज: राष्ट्र की सबसे बड़ी समस्या हैं राहुल गांधी

भोपाल। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर बीजेपी नेता तंज कस रहे हैं। बीजेपी नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी की यात्रा तपस्या नहीं, बल्कि राष्ट्र के लिए सबसे बड़ी समस्या है। बीजेपी नेताओं की नसीहत है कि राहुल गांधी को भारत जोड़ो की जगह कांग्रेस जोड़ो आंदोलन चलाना चाहिए क्योंकि रोज कोई ना कोई कांग्रेसी कांग्रेस छोड़कर जा रहा है।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के पहले ही कांग्रेस के दिग्गज नेता कांग्रेस छोड रहे हैं। नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि कांग्रेस की यात्रा से पहले ही गुलाम नबी आजाद कांग्रेस छोड़कर आजाद हो गए और उसके बाद आनंद शर्मा ने भी कांग्रेस को छोड़ने में ही भलाई समझी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इस यात्रा के नाम पर प्रपंच कर रहे हैं। भारत तेरे टुकड़े होंगे इंशा अल्लाह के नारे लगाने वाले कन्हैया कुमार से सबसे पहले कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी जाकर मिले थे। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत बहुत तेजी से मजबूत हुआ है और विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Open chat
Hello 👋
For more details contact us