महला नाले की बाढ़ में फंसे अंतागढ़ के नगर पंचायत अध्यक्ष को CM साय की मदद से सुरक्षित निकाला गया
कांकेर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता और त्वरित पहल से कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक के नगर पंचायत अध्यक्ष राधेलाल नाग की जान बचाई गई। महला नाले में अचानक आई बाढ़ में फंसने के बाद राधेलाल नाग की स्थिति गंभीर हो गई थी, लेकिन मुख्यमंत्री की त्वरित प्रतिक्रिया और रेस्क्यू टीम की तेज कार्यवाही ने उनकी जान सुरक्षित बचा ली।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने तुरंत प्रशासन को कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद रेस्क्यू टीम ने तेजी से मौके पर पहुंचकर राधेलाल नाग को सुरक्षित बाहर निकाला। राधेलाल नाग ने इस साहसिक प्रयास के लिए मुख्यमंत्री और पूरी रेस्क्यू टीम का आभार व्यक्त किया। इस घटना ने मुख्यमंत्री की जनता के प्रति संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता को एक बार फिर से उजागर किया है।