विदिशा में सांसद खेल महोत्सव का आगाज, मुख्यमंत्री मोहन यादव, केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह और क्रिकेट लीजेंड कपिल देव ने किया भव्य शुभारंभ।

भोपाल: 5 नवंबर 2025- केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और क्षेत्रिय सांसद शिवराज सिंह चौहान की पहल पर विदिशा में सांसद खेल महोत्सव-2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव, केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और 1983 में भारत को वर्ल्ड कप जिताने वाले महान क्रिकेटर कपिल देव उपस्थित रहे। साथ ही केन्द्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भी कार्यक्रम में वर्चुअल जुड़कर खिलाड़ियों को संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विदिशा के विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाएँ करते हुए कहा कि, शहर में एथलेटिक सेंटर और एक भव्य स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री ने विदिशा को नगर निगम का दर्जा देने की भी घोषणा की।

खेल भावना और ग्रामीण प्रतिभा के उत्सव

सांसद खेल महोत्सव 2025 का विदिशा जिला खेल परिसर में भव्य शुभारंभ हुआ। यह आयोजन केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री और क्षेत्रीय सांसद शिवराज सिंह चौहान की पहल पर आयोजित किए गए उद्घाटन समारोह में पूर्व क्रिकेटर कपिल देव, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया, राज्य के मंत्रीगण, सांसद, विधायक, बड़ी संख्या में खिलाड़ी और नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भोपाल से वर्चुअल रूप से जुड़ते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलों को गांव-गांव तक पहुंचाने का सतत प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि एक स्पिरिट, अनुशासन, संस्कृति और जीवनशैली है। खेल में कोई हारता नहीं, या तो जीतता है या सीखता है।

विदिशा जैसे शहर भारत की वास्तविक शक्ति हैं

केंद्रीय मंत्री मांडविया ने विदिशा में शिवराज सिंह चौहान की पहल पर एक आधुनिक एथलेटिक सेंटर बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हर वर्ष मध्यप्रदेश को ‘खेलो इंडिया’ कार्यक्रम के अंतर्गत पारंपरिक खेलों के आयोजन के लिए चुना जाएगा इस अवसर पर महान क्रिकेटर कपिल देव ने युवाओं को खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, “जब इतने छोटे शहर से इतने खिलाड़ी निकलेंगे, तो आने वाले समय में देश को कई नए सितारे मिलेंगे। खेलना ही सच्ची देशभक्ति है, और विदिशा जैसे शहर भारत की असली ताकत हैं। कपिल देव ने माता-पिता से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें, क्योंकि यही उनके उज्जवल भविष्य और देश की प्रगति की कुंजी है।

खेल युवाओं में ऊर्जा, अनुशासन और समर्पण की भावना उत्पन्न करते हैं

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि खेल युवाओं में ऊर्जा, अनुशासन और एकता की भावना को प्रबल करते हैं। उन्होंने बताया कि सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत पंचायत, विधानसभा और संसदीय स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें अब तक 37 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। उन्होंने आगे कहा कि खेल शरीर को स्वस्थ और मन को प्रसन्न रखते हैं। शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि, प्रधानमंत्री ने प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में खेल महोत्सव आयोजित करने की प्रेरणा दी है, और इसी के तहत विदिशा दो महीने तक खेलों के उत्सव में सराबोर रहेगा। वहीं कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विदिशा को नगर निगम का दर्जा देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिवराज सिंह द्वारा क्षेत्र के विकास हेतु किए गए सभी प्रस्तावों को मौके पर ही मंजूरी दे दी। उन्होंने कहा कि एथलेटिक सेंटर को भव्य स्टेडियम के रूप में विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने विदिशा को एक महत्वपूर्ण प्राचीन नगरी बताते हुए नई सड़कें बनाने, सुधारने, सिंचाई परियोजनाओं के विकास और अन्य विकास कार्यों के लिए भी तुरंत मंजूरी प्रदान की। बता दें कि, पूरे विदिशा संसदीय क्षेत्र में 30 अक्टूबर से 25 दिसंबर 2025 तक कबड्डी, क्रिकेट, रस्साकसी, फुटबाल, खो-खो, म्युज़िकल चेयर, नींबू दौड़ जैसे कई खेल खेले जाएंगे। साथ ही विजेताओं को नकद पुरूस्कार से सम्मानित भी किया जाएगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Open chat
Hello 👋
For more details contact us