मंत्री विश्वास सारंग ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र: दिग्विजय को बनाए गुंडा कांग्रेस का अध्यक्ष

भोपाल। शहर में शुक्रवार को दिग्विजय सिंह और कांग्रेसियों द्वारा जिला पंचायत चुनाव के दौरान बवाल करने पर बीजेपी के नेता जमकर पलटवार कर रहे हैं। बीजेपी नेताओं का कहना है कि अपनी हार को सामने देखकर दिग्विजय सिंह और कांग्रेसी अपना आपा खो बैठे थे। मंत्री विश्वास सारंग ने तो सोनिया गांधी से पत्र लिखकर दिग्विजय को गुंडा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की मांग कर डाली।

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि दिग्विजय सिंह को गुंडा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। कल कांग्रेस ने जमकर गुंडागर्दी की और उसका नेतृत्व दिग्विजय सिंह ने किया। यह दिग्विजय सिंह की गुंडागर्दी की मानसिकता को प्रदर्शित करता है, लेकिन दिग्विजय की गुंडागर्दी काम नहीं आई और बीजेपी प्रचंड बहुमत से जीती। कांग्रेस कह रही थी कि उसके पास प्रचंड बहुमत है लेकिन चुनावी नतीजों में वह मुंह के बल गिर पडी।

गुंडागर्दी की प्रवृत्ति वाले व्यक्ति है दिग्विजयः विश्वास सारंग

मंत्री विश्वास सारंग ने आरोप लगाया कि वरिष्ठ एसीपी उमेश तिवारी से दिग्विजय सिंह ने झूमाझटकी कर कानून हाथ में लिया। दिग्विजय सिंह का कल का व्यवहार बहुत ही शर्मनाक था, उन्होंने गुंडों की फौज का नेतृत्व किया। पहले भी पैरा मिलिट्री के जवानों से मारपीट करते के दिग्विजय सिंह के फोटो सामने आए हैं। राघोगढ़ में हर समय दिग्विजय ने गुंडागर्दी की राजनीति की। नगर निगम के चुनाव में उन्होंने मेरे बारे में अनर्गल बाते करके गुंडागर्दी की थी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Open chat
Hello 👋
For more details contact us