हिमाचल में फंसे पर्यटकों को निकालने के लिए मुख्यमंत्री समेत आला अधिकारियों की बैठक

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश में बाढ़ के कारण हुए नुकसान और आ रही समस्याओं को लेकर हिमाचल सरकार अलर्ट मोड़ पर कार्य कर रही हैं देश के कई क्षेत्रों पर्यटक हिमाचल में आये हुए हैं जो बाढ़ और हिमस्खलन के चलते फंसे पड़े हैं इसलिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जिला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा मनाली की तरफ से 2500 गाड़ियां निकाली गई और अभी भी वहां पर करीब 7000 गाड़ियां फंसी हुई हैं। कसोल से भी हमने काफी लोगों को निकाल लिया है। इंफ्रास्ट्रक्चर की तरफ हमने सबकी ड्यूटी लगा दी है। हमारा मेन मकसद है कि फंसे पर्यटक को निकालना और उसके बाद बिजली और अन्य समस्यों को ठीक करना है। बाहर से हम अतिरिक्त स्टाफ लेकर आ रहे हैं। खुशी इस बात की है हम फंसे 50% पर्यटकों को निकालने में सफल हुए और शाम 8 बजे तक हम 80% हम पर्यटकों निकालने में सफल होंगे।