महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भारतीय क्रिकेट टीम को 11 करोड़ देने का किया ऐलान

Team India: T20 विश्व कप विजेता रही भारतीय टीम का मुंबई में 4 जुलाई को भव्य स्वागत किया गया। बारबाडोस से भारत आने के बाद टीम इंडिया प्रधानमंत्री मोदी से मिलने पीएम आवास पहुंची जहां पीएम मोदी ने उन्हे बधाई दी और खिलाड़ियों से बातचीत की। इसके बाद 4 जुलाई की शाम भारतीय टीम ने मुंबई में विक्ट्री परेड कि जिसमे फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं मुंबई में विक्ट्री परेड के बाद बीसीसीआई ने विश्व विजेता भारतीय टीम को 125 करोड़ रुपये का चेक दिया। आपको बता दें कि भारतीय टीम ने दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीती है। इससे पहले टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 का खिताब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीता था और अब 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने यह कारनामा करके दिखाया है जो को इतिहास में लिखा जाएगा।

सीएम एकनाथ शिंदे ने भारतीय टीम को 11 करोड़ देने का किया ऐलान
अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के लिए शुक्रवार को 11 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की। आपको बता दे की शुक्रवार को यह घोषणा विधान भवन में की गई जहां भारतीय टीम के खिलाड़ियों को सीएम एकनाथ शिंदे ने बुलाया था जहा टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अपने साथी खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव, यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे के साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्हें सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान अपना भाषण देते हुए सीएम एकनाथ शिंदे ने खिलाड़ियों को बधाई दी और सूर्यकुमार के कैच की तारीफ की। इसी के साथ 11 करोड़ रूपए का पुरुस्कार देने का भी ऐलान किया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री अजीत पवार और देवेंद्र फडनवीस भी मौजूद थे।