मैडम सोनिया गांधी जी ने राहुल गांधी को सौंपा नहीं है थोपा है : शिवराज

भोपाल- पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पर जनता को न केवल विश्वास है बल्कि उनके प्रति श्रद्धा और भक्ति का भाव है। जो विकास और जनकल्याण के काम देश में हुए हैं और सबसे बड़ी बात देश का गर्व और गौरव बढ़ा है उसके कारण जनता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का फैसला कर चुकी है और भारतीय जनता पार्टी, एनडीए अबकी बार 400 पार जाएगा।

राहुल गांधी को सौंपा नहीं थोपा है

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मैडम सोनिया गांधी कह रही हैं कि, मैंने राहुल को आपको सौंप दिया है, 53, 54 साल के आदमी को सौंपा जाता है क्या..? मैडम सोनिया गांधी सौंप नहीं रही हैं, थोप रही है। पहले कांग्रेस पर थोपा तो 50 बार कांग्रेस हार गई। फिर अमेठी पर थोपा तो राहुल गांधी ही हार गए। फिर यात्राओं पर थोपा तो जहां-जहां से यात्रा गुजरी वहां-वहां कांग्रेस हार गई और अब राहुल गांधी को रायबरेली पर थोप दिया है तो रायबरेली भी हार रहे हैं। ये देश, देश की जनता, भारत की परंपराओं, जीवन मूल्यों को जानते ही नहीं है। भारत की माटी से जुड़े ही नहीं है, ये शाही परिवार है जिसका केवल अपने परिवार से लेना-देना है जनता से कोई वास्ता नहीं है।

ऐसा कोई सगा नहीं जिसे केजरीवाल ने ठगा नहीं

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, अब तक ऐसा कोई सगा नहीं जिसे केजरीवाल ने ठगा नहीं। केजरीवाल न केवल करप्शनवाल हैं बल्कि नटवरलाल भी हैं। जो दूसरों को ठगे वो ठग कहलाता है लेकिन जो अपनो को ही ठगे वो महाठग कहलाता है। केजरीवाल ने किस-किस को नहीं ठगा, आदणीय अन्ना हजारे जी, प्रशांत भूषण जी, बहन शाजिया इल्मी, कुमार विश्वास, आशुतोष एक पूरी श्रृंखला है जिनको केजरीवाल ने धोखा दिया है। ये केवल संयोग नहीं है, कितने लोगों को केजरीवाल ने प्रताड़ित कर एक तरफ कर दिया है और अब स्वाति मालीवाल का नंबर है। मैं एक ही सवाल केजरीवाल से पूछना चहता हूं कि, स्वाति मालीवाल के मामले में कोई बयान क्यों नहीं दिया, चुप्पी क्यों साध ली। चुप-चुप बैठे हो जरूर कोई बात है क्या घोटालों की चाबी बिभव के पास है। केजरीवाल ने एक बहन को अपमानित किया है। ये वो धरती है जहां एक द्रोपदी का अपमान हुआ था तो महाभारत हो गई थी। बहन-बेटी का अपमान ये देश सहन नहीं करेगा।

पीओके हमारा हैं, हम उसे लेकर रहेंगे

पूर्व सीएम शिवराज ने कहा कि, आज देश सवाल पूछ रहा है कि, भारत के विभाजन का दोषी कौन था, कांग्रेस और पंडित जवाहरलाल नेहरू थे। धारा 370 लगाने का पाप किसने किया था अगर तीन दिन युद्ध और चल जाता तो आज पूरा कश्मिर हमारा होता। कांग्रेस और पंडित नेहरू जी के कारण ही पीओके बना। मोदी जी और अमित शाह जी ने न केवल धारा 370 हटाई बल्कि सीएए जैसा प्रावधान करके हमारे वो भाई-बहन जो पाकिस्तान बांग्लादेश और अफगानिस्तान में अपमानित हो रहे थे। जिनकी इज्जत को तार-तार किया जा रहा था उन्हें भारत की नागरिकता दी। बड़ी सारी समस्याओं का समाधान किया गया। पूर्व सीएम ने कहा कि, पीओके हमारा है और हम उसे लेकर रहेंगे। कांग्रेस ने तो देश में भी दो विधान दो निशान और दो प्रधान दिए थे। अब सभी चीजें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सही दिशा में जा रही है और हर भारतवासी गौरवान्वित है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Open chat
Hello 👋
For more details contact us