जाने आख़िर क्यों कांग्रेस हाईकमान को लक्ष्मण सिंह ने दे डाली चेतावनी

भोपाल। समय-समय पर अपनी ही पार्टी और बड़े भाई दिग्विजय सिंह का सार्वजनिक तौर विरोध करने वाले कॉन्ग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने एक बार फिर ट्वीट कर अपनी ही पार्टी को घेरा है। जल्द ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर होने वाले चुनाव की प्रक्रिया पर लक्ष्मण सिंह ने नाराजगी जताई है। लक्ष्मण सिंह ने कड़े शब्दों में पार्टी हाईकमान को निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराने की नसीहत दी है।

कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद हेतु चुनाव पारदर्शी हों तो कार्यकर्ताओं का विश्वास पार्टी और नेतृत्व के प्रति और बढ़ेगा, पार्टी मजबूत होगी। लक्ष्मण सिंह ने निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि “चमचे” परेशान हो सकते हैं होने दीजिए पार्टी कार्यकर्ताओं से चलती है चमचों से नहीं। उन्होंने यह भी लिखा कि राहुल गांधी ने अध्यक्ष का चुनाव लडने से मना कर दिया है। अटकलों का बाजार गर्म है। सभी संभावित उम्मीदवारों को शुभकामनाएं लेकिन जो भी अध्यक्ष बनें सकारात्मक राजनीति को प्रोत्साहन दें। ज्ञात हो कि इससे पहले गुलाम नबी आजाद सार्वजनिक तौर पर राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व की आलोचना कर चुके हैं उन्होंने तो राहुल गांधी और कुछ चापलूसों के कारण पार्टी छोडने का निर्णय लेने की बात कही थी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Open chat
Hello 👋
For more details contact us