शिवराज कैबिनेट में हुए महत्वपूर्ण फैसले, 489 नए पद स्वीकृत

भोपाल- मप्र में आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कैबिनेट बैठक हुई जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले हुए। फैसलों की जानकारी शिवराज कैबिनेट की जानकारी देते हुए सरकार के प्रवक्ता संसदीय कार्य एवं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दो करोड़ रुपए से कम कलेक्शन वाले टोल प्लाजा पर महिला स्व सहायता समूह टैक्स वसूलेगी। जिला पंचायत अध्यक्ष , जनपद पंचायत अध्यक्ष और सरपंच के मानदेय और वाहन भत्ता बढ़ाने को भी कैबिनेट ने स्वीकृति दी हैं

वहीं प्रदेश में 8 नए कॉलेज खोले जाएंगे। 2 कॉलेज में नई फैकल्टी, 3 कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स शुरू किए जाएंगे। 489 नए पद स्वीकृत किए गए हैं। मध्यप्रदेश क्षमता निर्माण नीति 2023 का अनुमोदन किया गया। ग्राम रोजगार सहायक के मानदेय में वृद्धि पर अतिरिक्त व्यय राशि 274.95 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई। यानी शिवराज कैबिनेट नित नए फैसले कर अपनी सारी घोषणाओं को चुनाव पूर्व पूरा करना चाहती हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Open chat
Hello 👋
For more details contact us