गुरु रामभद्राचार्य को मिला भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा का साथ

मप्र के भोपाल का नाम बदलने की मांग उठने लगी है। रामभद्राचार्य महाराज के बाद अब भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने भी भोपाल का नाम भोजपाल करने की मांग की है। सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि भोपाल का नाम भोजपाल किया जाना चाहिए। भोपाल राजा भोज की नगरी है। इसलिए लिए हम आवश्यक कार्रवाई यथाशीघ्र करेंगे।
इससे पहले भी संघ और भाजपा से जुड़े नेताओं ने भोपाल को भोजपाल करने मांग पूर्व में भी की जा चुकी हैं। शहरों के नाम बदलकर पुराने नाम रखकर भाजपा की सरकारें हिंदुत्व और भारतीय संस्कृति का पुनः जागरण का दंभ भरना दिखाना चाहती हैं।