हज़ारों कांग्रेस और जयस कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व आईएएस अधिकारियों ने जॉइन की भाजपा

भोपाल- भारतीय जनता पार्टी की योजनाओं से प्रभावित होकर अभी तो नेता भारतीय जनता पार्टी की व्यवस्था ले रहे थे अब पूर्व प्रशासनिक अधिकारी भी भाजपा की सदस्यता लेकर भाजपा ज्वाइन कर रहे है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में पूर्वी आईएएस कविंद्र कियावद, रघुवीर श्रीवास्तव ने भाजपा की सदस्यता ली। इसके अलावा पूर्व एसडीओपी राम सिंह मीना, कांग्रेस की पंधना से पूर्व प्रत्याशी छाया मौर्य भी हुई शामिल हुई। हज़ारों की संख्या में कांग्रेस के साथ जयस के कार्यकर्ता ने भी भाजपा की सदस्यता लेकर भाजपा का दामन थाम लिया। इतनी बड़ी संख्या में भाजपा की सदस्यता से कांग्रेस खेमे में काफी हलचल देखी जा रही हैं क्योंकि बड़े अधिकारियों, नेताओं के हज़ारों की संख्या में आदिवासी संगठन जयस के कार्यकर्ताओं का भाजपा में आना भाजपा को ताकत दे गया।

आदिवासियों को लेकर लगातार भाजपा सरकार योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित कर रही हैं तो वही संगठन स्तर और उनको जोड़ना चुनावी ताकत बनता दिख रहा हैं।

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने सदस्यता ग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की परिवार तरह कार्य करने वाला संगठन है, यह एक विराट परिवार है। जिसकी सदस्यता लेने पर आपका हृदय से स्वागत करता हॅू। कांग्रेस ने देश में सबसे अधिक राज किया लेकिन आदिवासी और जनता के लिए कुछ नहीं किया। कांग्रेस ने सड़क, बिजली, पीने का पानी, सिंचाई का पानी, स्कूल एवं छात्रावास की चिंता नही की। 2003 के बाद भाजपा की सरकार बनीं और आज प्रदेश के सभी क्षेत्रों में भाजपा की सरकार ने सर्वांगीण विकास कार्य किए हैं

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Open chat
Hello 👋
For more details contact us