एमपी विधानसभा के मानसून सत्र की बढ़ी तारीख: 13 सितंबर से शुरू होगा सत्र

भोपाल। एमपी विधानसभा के मानसूत्र की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। अब आगामी मानसून सत्र की शुरूआत 13 सितंबर से होगी। इस 5 दिवसीय मानसून सत्र में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी।
जानकारी के अनुसार एमपी विधानसभा का मानसून सत्र पहले 25 जुलाई से शुरू होने वाला था, जिसके लिए तैयारियां भी तेजी कर दी गई थी। वहीं मंगलवार दोपहर नया आदेश जारी कर मानसूत्र करीब डेढ़ माह के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। सत्र अब 13 सितंबर से शुरू होगा। यह 5 दिवसीय मानसून सत्र शनिवार 17 सितंबर को समाप्त होगा। संभावना जताई जा रही है कि इन डेढ़ माह में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी होगी।
