Exclusive: देखिए मध्य प्रदेश आने वाले चीतों की तस्वीरें, इन्हें देखकर आप भी कहेंगे “So Cute”

भोपाल। नामीबिया से कूनो नेशनल पार्क लाए जाने वाले 8 चीतों के वेलकम का मध्यप्रदेश की साढ़े 8 करोड़ जनता को बेसब्री से इंतजार है। इन चीतों को भारत लाने के लिए मध्य प्रदेश के अधिकारी और वन विभाग की टीम नामीबिया पहुंच चुकी है। चीतों की एक झलक पाने के लिए मध्यप्रदेश समेत पूरे देश की जनता आतुर है। इसी बीच हम आपको कूनो नेशनल पार्क में लाए जाने वाले आठों मेहमान चीतों की एक झलक दिखाने जा रहे हैं। इन 8 चीतों में 3 नर और 5 मादा चीते हैं।

चीता परियोजना के तहत नामीबिया से भारत लाए जा रहे 8 चीतों की उम्र 2 से साढे 5 साल तक की है। इनमें 2 चीतों की उम्र साढे 5 साल है और दोनों ही सगे भाई हैं। ज्ञात हो कि चीतों की औसत आयु 12 वर्ष होती है। नामीबिया से लाए जा रहे हैं इन चीतों को सतर्कता बरतते हुए 1 महीने तक क्वॉरेंटाइन रखा जाएगा। इनकी डाइट का विशेष तौर पर ध्यान रखते हुए इन्हें सप्ताह में 2 दिन भैंसे का मांश भोजन के लिए दिया जाएगा। कूनो नेशनल पार्क में इन चीतों की देखरेख का जिम्मा उन कर्मचारियों को दिया जाएगा जो मई 2022 में नामीबिया से ट्रेनिंग लेकर वापस भारत लौटे हैं।